{"_id":"56aa65063192cdea326e938b534e0d54","slug":"cemetery-found-on-the-ground-bulldozers-demolished-dhaba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की जमीन पर चला बुल्डोजर, ढाबा ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की जमीन पर चला बुल्डोजर, ढाबा ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 05 Aug 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिला प्रशासन की टीम ने मंगलवार को म्योराबाद कब्रिस्तान में बुल्डोजर चलवाकर अवैध रूप से बना ढाबा ध्वस्त करा दिया। एडीएम सिटी एसके शर्मा के नेतृत्व में चले अभियान की शुरुआत में ढाबा संचालक ने विरोध की कोशिश की लेकिन पुलिस बल मौजूद होने के कारण उसे पीछे हटना पड़ा और प्रशासनिक टीम ने बिना समय दिया ढाबे पर बुल्डोजर चलवा दिया। ढाबे का पक्का निर्माण कराया गया था।
एडीएम सिटी ने कब्रिस्तान की जमीन पर दोबारा कब्जा करने की कोशिश हुई तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होेंने अफसरों से भी इस पर नजर रखने के लिए कहा। अतिक्रमण विरोधी अभियान में उपजिलाधिकारी सदर टीके शिबु, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विपिन कुमार मिश्र, सीओ सिविल लाइंस सचींद्र पटेल आदि शामिल रहे।