{"_id":"68c7da8f666de273b20e348e","slug":"cds-exam-candidates-got-confused-with-tricky-questions-tested-their-understanding-of-the-subject-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"CDS Exam : घुमावदार सवालों में उलझे अभ्यर्थी, विषय के प्रति समझ को परखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CDS Exam : घुमावदार सवालों में उलझे अभ्यर्थी, विषय के प्रति समझ को परखा
Mon, 15 Sep 2025 02:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:51 PM IST
सार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को सीडीएस परीक्षा-2025 प्रयागराज के 13 केंद्राें और एनडीए एंड एनए परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में घुमावदार सवालों के जरिये विषय के प्रति अभ्यर्थियों की समझ को परखा गया।
विज्ञापन
Exam
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को सीडीएस परीक्षा-2025 प्रयागराज के 13 केंद्राें और एनडीए एंड एनए परीक्षा 22 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में घुमावदार सवालों के जरिये विषय के प्रति अभ्यर्थियों की समझ को परखा गया।
विज्ञापन
सवाल सीधे न होकर घुमाकर पूछे गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी संतुलित व स्तरीय था। इतिहास, संविधान, विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, पर्यावरण, गणित एवं अन्य विषयों से प्रश्न पूछे गए। लिस्ट का मिलान करने, विकल्पों को सही क्रम में लगाने जैसे प्रश्नों ने उलझाया और उन्हें हल करने में वक्त लगा। अभ्यर्थियों ने बताया कि ताशकंद समझौता, डूरंड रेखा से जुड़े सवाल भी पूछे गए। विज्ञान से जुड़े खंड में पूछे गए सवाल भी थोड़े कठिन लगे। इनमें तारों के टिमटिमाने का कारण, नाइट्रोजन उर्वरक, एयरबॉर्न डिजीज, पीएच वैल्यू से जुड़े प्रश्न पूछे गए। सीडीएस परीक्षा के अभ्यर्थियों ने बताया कि पर स्तरीय था।
विज्ञापन
तीन पालियों में सीडीएस की परीक्षा के लिए प्रयागराज में 4640 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें सुबह नौ से 11 बजे की पाली में 69.31 फीसदी, दोपहर 12:30 से 2:30 बजे की पाली में 69.07 फीसदी एवं शाम चार से छह बजे की पाली में 68.68 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, दो पालियों में एनडीए एंड एनए की परीक्षा के लिए पंजीकृत 8793 अभ्यर्थियों में से सुबह सुबह 10 से 12:30 बजे की पाली में 77.93 व अपराह्न दो से 4:30 बजे की पाली में 77.07 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन