फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE Result: 99 percent marks for faith, district also made a record

CBSE RESULT : आस्था को 99 फीसदी अंक, जिले ने भी बनाया रिकार्ड

Fri, 30 Jul 2021 11:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jul 2021 11:17 PM IST
सार

  • 99.22 फीसरी रहा परिणाम, छात्रों से बेहतर छात्राओं का रिजल्ट

विज्ञापन
CBSE Result: 99 percent marks for faith, district also made a record
prayagraj news : सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूमते टॉपर। - फोटो : prayagraj

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बारहवीं के परिणाम में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) नैनी की आस्था पटेल ने 99 फीसदी अंकों के साथ न सिर्फ जिले में अपना परचम लहराया, बल्कि वह अपने स्कूल की भी टॉपर रहीं। सीबीएसई के प्रयागराज रीजन की तरह प्रयागराज जिले ने भी इस बार बारहवीं के परिणाम में नया रिकार्ड बनाया। इस बार प्रयागराज जिले का रिजल्ट 99.22 फीसदी रहा, जो अब तक का सबसे बेहतर परिणाम है।

विज्ञापन

सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा के लिए जिले में 74 स्कलों के 10180 छाऋत्र-छात्राएं पंजीकृ थे।

इनमें से 99.20 फीसदी विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया। सफल घोषित किए विद्यार्थियों में 99.10 फीसदी छात्र और 99.42 फीसदी छात्राएं हैं। यानी छात्राओं का परिणाम 0.32 फीसदी बेहतर रहा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट 13.17 फीसदी अधिक रहा पिछले वर्ष जिले के 68 स्कूलों के 9814 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 9720 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे और 94 ने  परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा में 86.05 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की थी। 

विज्ञापन

CBSE Result: 99 percent marks for faith, district also made a record
prayagraj news : सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूमते टॉपर। - फोटो : prayagraj

एमपीवीएम के 35 छात्रों को 95 फीसदी से अधिक अंक
महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर (एमपीवीएम) के 35 छात्रों को सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में 95 फीसदी से अधिक अंक मिले। इस वर्ष विद्यालय से 245 विद्यार्थी बारहवीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। विज्ञान वर्ग में छात्र अंशित श्रीवास्तव ने 98.60 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। 65 बच्चों को 94 से 90 प्रतिशत के बीच अंक मिले, 101 छात्रों को 89.9 से 80 प्रतिशत के बीच, 42 छात्रों को 79.9 से 70.0 प्रतिशत के बीच और चार छात्रों को 69 प्रतिशत से 60 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त हुए।

गंगा गुरुकुलम के सभी छात्रों को 60 फीसदी से अधिक अंक
गद्दोपुर, फाफामऊ स्थित गंगा गुरुकुलम के सभी 142 छात्रों को 60 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त हुए। विज्ञान/गणित वर्ग में आभास सिंह को 97.8 एवं आस्था त्रिपाठी 97.2 फीसदी, जीव विज्ञान वर्ग में आंचल मिश्रा 97 फीसदी एवं वाणिज्य वर्ग में हेरा अजमत ने 96.6 फीसदी अंक प्राप्त किए। 

CBSE Result: 99 percent marks for faith, district also made a record
prayagraj news : सीबीएसई रिजल्ट आने के बाद खुशी से झूमते टॉपर। - फोटो : prayagraj
बीबीएस में शांतनु ने 96 फीसदी अंकों के साथ किया टॉप
बृज बिहारी सहाय (बीबीएस) में परीक्षा के लिए 126 विद्यार्थी पंजीकृत थे। शांतनु यादव ने 96 फीसदी अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। रितिका सिंह एवं मुस्कान पांडेय 95 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

आर्मी पब्लिक स्कूल के 60 छात्रों को 90 फीसदी से अधिक अंक
आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट के कुल 268 विद्यार्थी सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा के लिए पंजीकृत थे और इनमें से 62 छात्रों को 90 फीसदी से अधिक प्राप्त हुए। विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर अजय पासबोला ने इस सफलता के लिए पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

बीबीएस इंटरनेशन स्कूल में ओंकार रहे टॉपर
बृज बिहारी सहाय (बीबीएस) इंटरनेशनल स्कूल, गोहरी फाफामउऊ के ओंकार दुबे ने सर्वाधिक 93.4 फीसदी अंको के साथ स्कूल में टॉप किया। विद्यालय के 15 छात्र-छात्राओं को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले।

डीपी पब्लिक स्कूल में वैशाली रहीं टॉपर
डीपी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया। वैशाली अग्रवाल सर्वाधिक 94.2 फीसदी अंकों के साथ स्कूल की टॉपर रहीं। कनिष्का को 94 फीसदी, वरुणी माहेश्वरी को 92.2 और आकांक्षा को 92.2 फीसदी अंक मिले।

एमएल कॉन्वेंट में अनमोल ने किया टॉप
एमएल कॉन्वेंट करेलाबाग में अनमोन त्रिपाठी ने सर्वाधिक 95.6 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया। वहीं, कृष्ण कुमार को 93.4, उजमा सिद्दीकी को 91.4 फीसदी अंक मिले।

शिव गंगा विद्या मंदिर में मानस ने बाजी मारी
शिव गंगा विद्या मंदिर स्कूल के मानस दुबे ने विज्ञान वर्ग में सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल कर बाजी मारी। विद्यालय का बारहवीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। सारिका बंसल को 93 फीसदी, आवेश कुमार को 92 फीसदी अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed