{"_id":"5fa5a60e8ebc3e9b7e32bf5e","slug":"caution-is-necessary-on-kovid-infected-low-increased-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: कोविड संक्रमित घटे पर सावधानी है जरूरी, ठीक होने वाले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: कोविड संक्रमित घटे पर सावधानी है जरूरी, ठीक होने वाले बढ़े
Sat, 07 Nov 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : Corona News prayagraj
- फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमितों और एक्टिव मरीजों की घटती संख्या राहत देने वाली है। वहीं स्वास्थ्य विभाग दिवाली बाद की स्थितियों को चुनौतीपूर्ण मानकर तैयारी में लगा है। कोविड केयर सेंटरों को सैनिटाइज किया जा रहा है, जो फिलहाल खाली हैं। शुक्रवार को जिले में संक्रमितों का आंकड़ा सौ से कम 91 रहा। पॉजिटिव मरीजों से ज्यादा 112 लोगों ने कोरोना को मात दी।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक शुक्रवार को संक्रमण मुक्त होने वाले 14 मरीजों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। वहीं 98 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा किया। अब तक 17389 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है।
दिल्ली में एक बार फिर बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले में एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के बयान को स्वास्थ्य विभाग गौर से ले रहा है। सीएमओ के मुताबिक दिवाली पर लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और बाजारों में भीड़ भी होगी। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना चुनौतीपूर्ण काम है। उन्होंने बताया कि कोविड जांच का दायरा बढ़ाया गया है, लेकिन संक्रमितों की संख्या घट रही है। उन्होंने बताया कि संक्रमण कम हो रहा है या फिर बढ़ा इसका सही आकलन 25 नवंबर तक ही हो पाएगा। हम संक्रमितों की ट्रेसिंग और उनके उपचार के लिए पूरी तरह तैयार हैं।