{"_id":"6613064149d7803a660a5d54","slug":"case-against-ashrafs-brother-in-law-saddam-zaid-for-demanding-extortion-of-five-lakhs-allahabad-news-c-3-1-ald1005-352550-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अशरफ के साले सद्दाम-जैद पर पांच लाख रंगदारी मांगने में केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अशरफ के साले सद्दाम-जैद पर पांच लाख रंगदारी मांगने में केस
विज्ञापन
माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले अब्दुल समद उर्फ सद्दाम और जैद पर पांच लाख रंगदारी मांगने के मामले में शाहगंज थाने में केस दर्ज हुआ है। यह केस शाहगंज में स्थित वक्फ संपत्ति की देखरेख करने वाले फूलचंद केसरवानी ने लिखाया है।
फूलचंद केसरवानी तेवारा थाना पूरामुफ्ती के निवासी हैं। वक्फ संख्या 66, 67, 68 जो नखास कोहना शाहगंज के वर्तमान मुतवल्ली अम्माद हसन के सहयोगी हैं। उसका कहना है कि मुतवल्ली के कहने पर उपरोक्त वक्फ संपत्ति का किराया वसूलने के लिए तीन अप्रैल को शाम करीब चार बजे हमाम गली में गया था। तभी एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से हेलमेट लगाए आया और बोला कि वह अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला मो. जैद है।
यह भी कहा कि मेरे भाई अब्दुल समद ने मुझे खबर भेजवाई है कि नखासकोहना के नए मुतवल्ली अम्माद हसन से पांच लाख रुपये वसूलो। उसने रुपये नहीं देने पर उसे व मुतवल्ली को जान से मारने की धमकी भी दी। डरकर उसने 30 हजार रुपये दे दिए। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर काॅल कर धमकी दी गई कि कल तक बाकी पैसे नहीं मिले तो अंजाम बुरा होगा। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।