फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Caravan of nationwide campaign to respect the Constitution will proceed from Sangamnagar

Prayagraj News: संगमनगरी से आगे बढ़ेगा संविधान सम्मान की देशव्यापी मुहिम का कारवां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Caravan of nationwide campaign to respect the Constitution will proceed from Sangamnagar
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में शनिवार को संगमनगरी से संविधान सम्मान सम्मेलन की देशव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। इसकी शुरुआत लोक सभा चुनाव के दौरान लखनऊ से हुई थी।
विज्ञापन

सिविल सोसाइटी की ओर शनिवार को एएमए सभागार में आयोजित इस सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष संविधान की रक्षा और सम्मान को लेकर संदेश देंगे। इस सम्मेलन में संविधान को लेकर पांच अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। एएमए सभागार में संविधान सम्मान सम्मेलन की शुरुआत दोपहर एक बजे होगी। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी इस सम्मेलन में शिरकत करने के बहाने पहली बार अपने गृहनगर प्रयागराज आ रहे हैं।
विज्ञापन

देर शाम कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्र मोना ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत में संविधान सम्मान सम्मेलन की रूपरेखा पर पत्रकारों से चर्चा की। अविनाश पांडेय का कहना था कि पिछले 10 वर्षों से जिस तरह संविधान का अपमान किया गया और अनकहे आपातकाल की तरह संसद से लेकर सड़क तक संविधान को ताक पर रखकर देश को कमजोर करने की कोशिश की गई, उसका मुंहतोड़ जवाब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के जरिए दिया था। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, सांसद उज्ज्वल रमण सिंह, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संविधान सम्मान सम्मेलन के मुद्दे
संविधान और जाति जनगणना, संविधान और रोजगार का अधिकार, सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय और संविधान,संविधान और मोहब्बत की दुकान, संविधान एवं महिला सशक्तिकरण।

संविधान की रक्षा के लिए आगे आना जरूरी : केके रॉय
प्रयागराज। ह्यूमन राइट्स लीगल नेटवर्क के निदेशक केके रॉय और महासचिव चार्ली प्रकाश ने संविधान सम्मान सम्मेलन के एजेंडे पर बात की। कहा कि वह समय आ गया है जब संविधान के विभिन्न पहलुओं को समझकर उसकी रक्षा की जाए। महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला हमारा संविधान ही है।


विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे राहुल गांधी
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार की शाम चार बजे विशेष विमान से बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बताया कि वहां से उनका काफिला भगवतपुर रोड से जीटी रोड, मुंडेरामंडी, धूमनगंज, सुलेमसराय से एकलव्य चौराहा, धोबीघाट चौराहे से राणा प्रताप चौराहा होते हुए एएमए सभागार 4:30 बजे पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed