फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates stuck in science in B.Ed exam, attendance was 89 percent

Prayagraj : बीएड परीक्षा में विज्ञान में अटके अभ्यर्थी, 89 प्रतिशत रही उपस्थिति

Sun, 01 Jun 2025 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 10:54 PM IST
सार

जनपद के 62 केंद्रों पर दो पालियों में रविवार को बीएड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में अभ्यर्थी को विज्ञान के प्रश्नों में कठिनाई का सामना करना पड़ा। रविवार को सीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्न न तो ज्यादा आसान थे और न ही कठिन था।

विज्ञापन
Candidates stuck in science in B.Ed exam, attendance was 89 percent
Exam - फोटो : freepik

विस्तार

जनपद के 62 केंद्रों पर दो पालियों में रविवार को बीएड परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में अभ्यर्थी को विज्ञान के प्रश्नों में कठिनाई का सामना करना पड़ा। रविवार को सीएवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्न न तो ज्यादा आसान थे और न ही कठिन था। ‘प्रयागराज के रहने वाले विकास सोनकर ने कहा कि पेपर में करेंट अफेयर्स और विज्ञान के प्रश्नों में थोड़ी समस्या हुई। इसके अलावा पेपर आसान था’

विज्ञापन

‘ बिहार के रहने वाले धनंजय कुमार ने कहा कि पेपर मध्यम दर्जे का था, कुछ प्रश्न आसान रहे जैसे मधुमेह बीमारी में क्या खाने से बचना चाहिए और एक प्रश्न विटामिन बी12 से संबंधित था’ ‘अमेठी की रहने वाली नंदनी ने कहा कि सभी प्रश्न करने लायक थे, ऐसा कोई प्रश्न नहीं था जिसे हल करने में कोई समस्या हो। पॉलिटी से प्रश्नों की संख्या अधिक थी’। ‘ देवरिया कि रहने वाली प्रीती ने कहा कि विज्ञान के कुछ प्रश्न कठिन थे, कुछ प्रश्न करेंट अफेयर्स के भी कठिन थे’

विज्ञापन

89 प्रतिशत रही उपस्थिति

जनपद के 62 केंद्रों में आयोजित परीक्षा के दौरान 89 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के लिए कुल 25529 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से पहली पाली में 22791 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2738 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। वहीं, दूसरी पाली में कुल 22807 अभ्यर्थी उपस्थित थे, जबकि 2722 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली में सामान्य विज्ञान और दूसरी पाली में विषय की परीक्षा थी। सभी केंद्रों पर दो ऑब्जर्वर और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed