फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Candidates drew crowds in trains and buses , passenger Hlakan

ट्रेनों और बसों में उमड़ी परीक्षार्थियों की भीड़, यात्री हलाकान

Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Candidates drew crowds in trains and buses , passenger Hlakan
रेलवे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
रविवार को इलाहाबाद में पीसीएस प्री और एसएससी (सीपीओ) की भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए परीक्षार्थियों की वजह से ट्रेनों में सफर कर रहे मुसाफिर खासे परेशान हो गए। कुछ ट्रेनों के आरक्षित कोचों में परीक्षार्थियों द्वारा बर्थ पर कब्जा कर लिए जाने से कई यात्री हलाकान हो गए। उन्हें खुद की सीटों से हाथ धोना पड़ा। शाम को संगम और नौचंदी एक्सप्रेस में सीट पर बैठने को लेकर परीक्षार्थियों की यात्रियों से ही झड़प भी हो गई। बाद में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के आने के बाद ही कुछ परीक्षार्थियों ने आरक्षित सीटों से अपना कब्जा छोड़ा।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित परीक्षा में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षार्थियों का हुजूम रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन की ओर कूच कर गया। जंक्शन पर परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य स्थल की ओर जाने वाली जो भी ट्रेन मिली वे उसमें सवार हो गए। शाम को इलाहाबाद आने वाली नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, मुरी, संगम, नौचंदी एक्सप्रेस समेत कई अन्य प्रमुख ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


रिजर्वेशन वाले कोचों में परीक्षार्थियों के घुस जाने से संबंधित कोचों में काफी भीड़ हो गई। इस दौरान शाम को संगम एक्सप्रेस के छूटने के पहले उसके स्लीपर कोच में बैठे यात्रियों से कुछ परीक्षार्थियों की झड़प हो गई। परीक्षार्थी सीट छोड़ने को राजी नहीं थे। यही स्थिति नौचंदी एक्सप्रेस की भी रही। हालांकि, मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों ने किसी तरह से परीक्षार्थियों को शांत करवाकर कोच से उतरवा दिया। वहीं दूसरी ओर रोडवेज के सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भी परीक्षा समाप्त होने के बाद काफी संख्या में परीक्षार्थी पहुंच गए। इस दौरान फैजाबाद, गोरखपुर, लखनऊ रूट की तरफ जाने वाली बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed