फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Calendar will be released only after receiving the requisition for new recruitment

Prayagraj : नई भर्ती का अधियाचन मिलने के बाद ही जारी होगा कैलेंडर, प्राचार्य पद पर जल्द नई भर्ती की उम्मीद

Wed, 25 Sep 2024 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Sep 2024 05:33 PM IST
सार

वर्तमान में आयोग के पास केवल दो लंबित भर्तियां हैं, जिसके तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर भर्तियां होनी हैं। दोनों भर्तियों के लिए दो साल पहले अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग को अब भर्तियों की परीक्षा तिथि घोषित करनी है।

विज्ञापन
Calendar will be released only after receiving the requisition for new recruitment
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी करने के लिए कमेटी का गठन तो कर दिया है लेकिन अभ्यर्थियों को कैलेंडर के लिए अभी इंतजार करना होगा। आयोग को किसी भी नई भर्ती का अधियाचन नहीं मिला है। कैलेंडर तभी जारी किया जा सकेगा, जब आयोग को भर्तियों का अधियाचन मिलेगा।

विज्ञापन

वर्तमान में आयोग के पास केवल दो लंबित भर्तियां हैं, जिसके तहत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों और राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 4163 पदों पर भर्तियां होनी हैं। दोनों भर्तियों के लिए दो साल पहले अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। आयोग को अब भर्तियों की परीक्षा तिथि घोषित करनी है।

विज्ञापन

परीक्षा कैलेंडर जारी करने के लिए आयोग के पास फिलहाल किसी नई भर्ती के लिए अधियाचन नहीं है। अभ्यर्थियों के आंदोलन के मद्देनजर आयोग ने शासन और संबंधित विभाग को पत्र भेजकर प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए रिक्त पदों का अधियाचन मांगा है लेकिन प्रक्रिया लंबी है, सो आयोग को अधियाचन मिलने में वक्त लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों का दावा है कि परिषदीय विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षक के तकरीबन 78 हजार पद रिक्त पड़े हैं। वहीं, अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक हजार से अधिक पद और प्राचार्य के तकरीबन डेढ़ सौ पद खाली हैं। आयोग ने उच्च शिक्षा निदेशालय से अब तक रिक्त पदों का अधियाचन नहीं मांगा है। हालांकि, निदेशालय ने अपने स्तर से रिक्त पदों की गणना शुरू करा दी है और सभी प्राचार्यों को पत्र जारी कर रिक्त पदों के बारे में जानकारी मांगी है।

उच्च शिक्षा निदेशालय को असिस्टेंट प्रोफेसर एवं प्राचार्य के रिक्त पदों का ब्योरा जुटाने और सभी औपचारिकताएं पूरी करने में कम से कम एक माह का वक्त लगेगा। इसके बाद रिक्त पदों का अधियाचन आयोग को भेजा जाएगा। आयोग के सूत्रों का कहना है कि आयोग के पास अभी कोई नई भर्ती नहीं है, ऐसे में कैलेंडर कैसे जारी किया जा सकता है। नई भर्ती का अधियाचन मिलने के बाद ही कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

आयोग पर कैलेंडर जारी करने के साथ लंबित भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित करने का भी दबाव है। साथ ही शासन की नई गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा कराने की चुनौती है। आयोग को नए परीक्षा नियंत्रक भी मिल चुके हैं। अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है। ऐसे में साल के अंत तक आयोग लंबित भर्ती परीक्षाएं कराने के साथ नए अधियाचन मिलने पर कैलेंडर जारी कर सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed