{"_id":"57bb62594f1c1bf53ed4ff94","slug":"cable-operators-were-warned-to-stop-broadcasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल ऑपरेटरों ने दी प्रसारण रोकने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल ऑपरेटरों ने दी प्रसारण रोकने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। डेन नेटवर्क से जुडे़ लोकल केबल ऑपरेटरों ने सोमवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। केबल ऑपरेटरों का कहना है कि सात दिनों में उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे केबल प्रसारण ठप कर देंगे।
इलाहाबाद केबल टीवी सहऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले इसराज अहमद और सरोज सिंह बागी के नेतृत्व में केबल ऑपरेटरों की ओर से दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि कंपनी केबल प्रसारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करे। यहीं से चैनलों का प्रसारण किया जाए। इसके लिए शहर का कोई ऑपरेटर भुगतान नहीं करेगा और न ही उपभोक्ता भुगतान करेंगे। उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए सेट टॉप बॉक्स खराब होने पर उसकी मरम्मत मुफ्त में हो और अगर सेट टॉप बॉक्स बदलने की जरूरत है तो नए बॉक्स पुरानी न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराए जाएं। उपभोक्ताओं की ओर से मांगे गए चैनल शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं और डेन नेटवर्क की ओर से की गई 300 फीसदी की वृद्धि वापस ली जाए।