{"_id":"65cc767efcdbc8e10f082e4b","slug":"bullies-shot-a-young-man-in-nose-when-he-asked-for-money-in-prayagraj-2024-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed: अतीक के गढ़ में फिर दबंगई, रुपये मांगने पर दबंगों ने युवक की नाक पर मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed: अतीक के गढ़ में फिर दबंगई, रुपये मांगने पर दबंगों ने युवक की नाक पर मार दी गोली
Wed, 14 Feb 2024 02:12 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:12 PM IST
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माफिया अतीक अहमद व उसके गुर्गों का गढ़ रहे पूरामुफ्ती में दबंगई की वारदात सामने आई है। बकाया मांगने पर यहां उमर अहमद (25) को नाक पर गोली मार दी गई। लहूलुहान होकर जमीन पर युवक के गिरने के बाद भी वह उसे मार डालने को ललकारते रहे।
पुलिस ने पांच पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। उमर भरेठा गांव का रहने वाला है। उसके पिता अफसार अहमद ने बताया कि गांव के ही अबू सहमा ने उससे उधार रुपये लिए थे। उसका बेटा उमर सोमवार को इसी रकम को वापस मांगने उसके घर गया।
आरोप है कि बकाया मांगने पर अबू सहमा ने रुपये देने से इन्कार कर दिया और गालीगलौज शुरू कर दी। बेटे के विरोध करने पर अबू सहमा की पत्नी कैकशा, उसका बेटा ओसामा के अलावा दो सगे भाई हारिश व आतिफ भी आ गए और उन्होंने भी गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद के दौरान ही कैकशा ने तमंचा निकालकर अपने बेटे ओसामा को दिया और उसे गोली मारने के लिए ललकारा। इस पर उसने ऐसा ही किया और उसके बेटे को नाक में गोली मार दी। आसपास के लोग जुटे तो हमलावर भाग निकले। उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूरामुफ्ती के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। पिता की तहरीर पर महिला समेत पांच पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।