{"_id":"5a9c4fb94f1c1bfe7e8b8cdb","slug":"bsp-leader-demands-vote-for-sp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे बसपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे बसपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पटखनी देने के लिए बसपा कार्यकर्ता नुक्कड़ सभाएं और बैठक कर सपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। पार्टी हाई कमान के निर्देश पर रविवार को बसपा के जोनल इंचार्ज अशोक गौतम के नेतृत्व में बैठक कर रणनीति बनाई गई।
आमतौर पर उपचुनाव से दूर रहने वाली बहुजन समाज पार्टी का समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करने का निर्णय नए सियासी समीकरण की मुनादी है। निहितार्थ निकालने वाले सियासी दिग्गजों के मुताबिक बसपा का सपा को समर्थन देना दूरगामी परिणाम देने वाला होगा। बसपा कार्यालय में हुई बैठक में बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग मंडल, जोनल इंचार्जों ने फूलपुर उपचुनाव की स्थितियों पर विचार किया।
अशोक गौतम के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ दमदारी से लड़ रहे सपा प्रत्याशी को कार्यकर्ताओं ने सब पर भारी बताया। बैठक में आम राय बनी कि बसपा के वोटर न बिखरें और भाजपा को परास्त करने में सक्षम सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल का समर्थन किया जाएगा। बसपा कार्यकर्ता सपा प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित कराने के लिए बैठकों के साथ चुनावी सभाएं कर वोट मांगेंगे। बैठक में विधायक मुजुतबा सिद्दीकी, राजू गौतम, अमरेंद्र बहादुर भारतीय, एसके मिश्रा, आरके गौतम, राजेश पासी, अनिल गौतम, टिकेस गौतम, अजय पासी, डॉ, जगन्नाथ पाल और मौजूद रहे।