फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BSP candidate goes to Allahabad high court over Meerut BJP candidate elect

बसपा प्रत्याशी ने भाजपा सांसद के निर्वाचन को दी चुनौती, चुनाव में कपड़े बांटने का लगाया आरोप

Sun, 07 Jul 2019 05:19 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 07 Jul 2019 05:19 AM IST
विज्ञापन
BSP candidate goes to Allahabad high court over Meerut BJP candidate elect
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : Social Media

बीते लोकसभा चुनाव में मेरठ संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी रहे हाजी याकूब कुरैशी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल करके भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के निर्वाचन को चुनौती दी है। हाजी याकूब ने शनिवार को अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद के माध्यम से रजिस्ट्रार जनरल के समक्ष यह याचिका दाखिल की।

विज्ञापन


चुनवा याचिका में मुख्य आधार मतगणना में गड़बड़ी को लेकर बनाया गया है। याचिका में कहा गया कि राजेंद्र अग्रवाल के पक्ष में लगभग पांच हजार ऐसे वोटों की गिनती जोड़ दी गई, जो पड़े ही नहीं थे। इनमें लगभग दो हजार वोट पोस्टल बैलेट वाले थे। अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद ने बताया कि चुनाव आयोग ने मेरठ लोकसभा सीट पर जितने वोट पड़ने की रिपोर्ट दी, गिनती में उससे अधिक कहां से आ गए।
विज्ञापन


आयोग की रिपोर्ट और ईवीएम गलत हो नहीं सकती तो पड़े हुए वोटों की संख्या मतगणना में कैसे बढ़ गई। याचिका में आरोप है कि मतगणना में धांधली करके भजपा प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया है। हाजी याकूब कुरैशी ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि उन्होंने मतदाताओं को लुभाने के लिए कपड़े बांटे थे। साथ ही चुनाव जीतने के लिए लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने का भी कार्य किया। याचिका में इन आधारों पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का निर्वाचन निरस्त करने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed