{"_id":"64b057eb3ff777a3190e2074","slug":"bsa-warns-on-getting-poor-educational-level-of-the-school-allahabad-news-c-3-1-ald1035-175842-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: विद्यालय का शैक्षिक स्तर खराब मिलने पर बीएसए ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: विद्यालय का शैक्षिक स्तर खराब मिलने पर बीएसए ने दी चेतावनी
Fri, 14 Jul 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी बृहस्पतिवार को सुबह 9:45 बजे विकास खंड कौड़िहार स्थित कम्पोजिट विद्यालय संहई का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्यालय में नामांकित 147 की जगह 53 बच्चे ही उपस्थित मिले। बीएसए ने इस पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान पांचवीं कक्षा के एक बच्चे की कॉपी जांची गई तो उसमें त्रुटियों में सुधार नहीं किया गया था। इस पर बीएसए ने शिक्षकों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षाओं के बच्चों की शैक्षिक क्षमता भी सही नहीं पाई गई। विद्यार्थी गणित के आसान प्रश्न भी हल नहीं कर सके। इस पर बीएसए ने विद्यालय में न्यूनतम शैक्षिक गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षकों को सुधार करने की चेतावनी दी। बीएसए ने चार महीने पहले ही विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कमियां पाईं थीं, लेकिन इनमें सुधार न होने पर उन्होंने विद्यालय के सभी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने का निर्देश दिया।
इसके पहले बीएसए ने विकास खंड कौड़िहार स्थित प्राथमिक विद्यालय सरस्वतीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले। विद्यालय का भौतिक परिवेश भी आकर्षक पाया गया। बीएसए ने विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षिक वातावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय के सभी कर्मियाें की प्रशंसा की।