{"_id":"658975008e31771b030b830c","slug":"broken-statue-of-buddhist-kept-safe-in-handiya-kotwali-remains-were-found-during-excavation-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हंडिया कोतवाली में सुरक्षित रखी गई बौद्ध की खंडित मूर्ति, खुदाई के दौरान मिले थे अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हंडिया कोतवाली में सुरक्षित रखी गई बौद्ध की खंडित मूर्ति, खुदाई के दौरान मिले थे अवशेष
Mon, 25 Dec 2023 05:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 05:56 PM IST
सार
रविवार को भीम आर्मी एवं बौद्ध के अनुयायियों द्वारा गंगा तटीय इस स्थल पर बौद्ध की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की गई थी। सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों की मौजूदगी में नायब तहसीलदार हंडिया डीके पांडेय एवं कोतवाल धर्मेंद्र कुमार दुबे ने प्रशासन की प्रशासन की सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन
भगवान बुद्ध की मूर्ति। सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिला पंचायत प्रयागराज की ओर से लाक्षागृह के पुराने श्मशान स्थान घाट तक बनाए जा रहे संपर्क मार्ग की खुदाई के दौरान पांच दिन पहले भगवान बुद्ध की खंडित मूर्ति मिली थी। रविवार को भीम आर्मी एवं बौद्ध के अनुयायियों द्वारा गंगा तटीय इस स्थल पर बौद्ध की प्रतिमा स्थापित कराए जाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं समर्थकों की मौजूदगी में नायब तहसीलदार हंडिया डीके पांडेय एवं कोतवाल धर्मेंद्र कुमार दुबे ने प्रशासन की प्रशासन की सुपुर्दगी में ले लिया। खंडित बौद्ध मूर्ति को हंडिया कोतवाली हंडिया कोतवाली में रखा गया है। नायब तहसीलदार ने कहा कि पुरातत्व विभाग और उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन