फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Broken doors of changing room, Gyan Ganga Ghat built with Rs 4 crores is in bad condition

Prayagraj News: झूंसी ः चेंजिंग रूम के टूटे दरवाजे, चार करोड़ से बना ज्ञान गंगा घाट हुआ बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Broken doors of changing room, Gyan Ganga Ghat built with Rs 4 crores is in bad condition
झूंसी के छतनाग में महाकुंभ के दौरान बना ज्ञान गंगा घाट इन दोनों है दुर्दशा का शिकार, घाट की सीढ
छतनाग में गंगा घाट के किनारे महाकुंभ के दौरान तकरीबन चार करोड़ की लागत से बना ज्ञान गंगा घाट साल भर में ही बदहाल हो गया। है। चार माह पहले आई बाढ़ के बाद नगर निगम ने आज तक घाट की सुध नहीं ली। घाट पर भारी मात्रा में मिट्टी और सिल्ट जमा है। चेंजिंग रूम के दरवाजे टूटे पड़े हैं। लोगों ने कई बार निगम के झूंसी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुध नहीं ली गई।
विज्ञापन

ज्ञान गंगा आश्रम के सामने महाकुंभ के दौरान घाट का निर्माण कराया गया था। घाट की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठते रहे हैं। पहली बाढ़ के कारण जुलाई से अक्तबूर के मध्य तक घाट डूबा रहा। उसके बाद इसकी सफाई नहीं की गई। पखवारे भर बाद माघ मेला शुरू हो जाएगा लेकिन अभी भी किसी ने घाट की सफाई कराने की सुध नहीं ली। घाट की सीढ़ियों पर कूड़े और गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन

ज्ञान गंगा मठ के व्यवस्थापक तेज प्रकाश ने बताया कि घाट की सफाई के लिए कई बार नगर निगम में लिखित शिकायत की गई लेकिन उदासीनता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले अफसर
मलबा साफ करने वाली मशीन खराब हो गई है। उसे बनने के लिए भेजा गया है। बृहस्पतिवार को मशीन ठीक होकर आ जाएगी। इसके बाद ज्ञान गंगा घाट पर जमा मिट्टी और सिल्ट को साफ किया जाएगा। सुदर्शन चंद्रा, जोनल अधिकारी नगर निगम झूंसी जोन आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed