फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Branding of Mahakumbh will intensify in India and abroad with the arrival of Prime Minister

Prayagraj News: प्रधानमंत्री के आगमन के साथ देश-विदेश में तेज होगी महाकुंभ की ब्रांडिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Branding of Mahakumbh will intensify in India and abroad with the arrival of Prime Minister
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के साथ ही महाकुंभ की देश-विदेश में ब्रांडिंग भी तेज हो जाएगी। संगम और सभा स्थल पर प्रधानमंत्री के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। वहां लिए गए फोटोग्राॅफ्स को सोशल मीडिया पर साझा करने के साथ ब्रांडिंग का भी आगाज होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के 13 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन के अफसर मौन हैं लेकिन तैयारी तेज कर दी गई है। प्रधानमंत्री मेला क्षेत्र के अलावा शृंग्वेरपुर भी जाएंगे। ऐसे में संगम तथा शृंग्वेरपुर को सजाने के साथ अन्य तैयारियों का भी खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का संगम पूजन एवं मंदिरों में दर्शन के साथ सभा का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। ऐसे में संगम के साथ सभा स्थल पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाने की तैयारी है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में हर प्रमुख स्थलों पर भी सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कुंभ-2019 में सेल्फी लेने के बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के साथ देश-विदेश से लोगों को महाकुंभ में आने की अपील की थी। इसके बाद विदेश में महाकुंभ के प्रचार के लिए रोड शो समेत कई आयोजन हुए थे।
प्रधानमंत्री के बाद विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी महाकुंभ देखने आया था। इस बार भी कुछ वैसी ही तैयारी की जा रही है, ताकि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बाद महाकुंभ का प्रचार-प्रसार किया जा सके।


सेवादूतों संग वार्ता कर दे सकते हैं स्वच्छता का संदेश
प्रयागराज। महाकुंभ का थीम इस बार स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। इसके तहत अभियान भी शुरू हो गया है। संगम और गंगा की सफाई एवं प्लास्टिक से मुक्त रखने के लिए 1500 गंगा सेवादूत भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा चार लाख छात्र-छात्राओं को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री का इन गंगा सेवादूतों तथा चुनिंदा विद्यार्थियों से भी संवाद का कार्यक्रम संभावित है। इसके माध्यम से वह स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त देश की अपील करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed