{"_id":"64adb61a83c33683f503d527","slug":"boys-high-school-won-the-inaugural-match-allahabad-news-c-3-1-ald1036-173957-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बॉयज हाईस्कूल ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बॉयज हाईस्कूल ने जीता उद्घाटन मुकाबला
Wed, 12 Jul 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 12 Jul 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
बॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज मैदान पर मंगलवार को जूनियर डिवीजन जिला फुटबाल लीग का आगाज हुआ। पहला मुकाबला बॉयज हाईस्कूल और स्टेडियम फुटबाल क्लब के बीच खेला गया, जिसमें बॉयज हाईस्कूल एंड कॉलेज ने स्टेडियम की टीम को 5-0 से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से एमाद ने तीन और साहिल ने दो गोल किए। मैच में रेफरी की भूमिका में शशिमोहन मिश्रा, कबीर खान, जितेंद्र कुमार आदि रहे। उद्घाटन के अवसर पर प्रधानाचार्य डीएन ल्यूक, नारायण जी गोपाल, मकबूल अहमद, डॉ. अजय शंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन