फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   body of the girl was exhumed from the grave on the orders of the administration, she had died ten days ago

Prayagraj : प्रशासन के आदेश पर कब्र से खोदकर निकाला गया बच्ची का शव, दस दिन पहले हुई थी मौत

Sat, 07 Jun 2025 06:45 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोरांव (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोरांव (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Jun 2025 06:45 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी महेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बच्ची की मौत के 10 वें दिन उसके शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। 29 मई को बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
body of the girl was exhumed from the grave on the orders of the administration, she had died ten days ago
बच्ची की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोरांव थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी महेंद्र सिंह की पांच वर्षीय बच्ची की मौत के 10 वें दिन उसके शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। 29 मई को बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। मां ने अपने ही परिवार की एक महिला पर बच्ची को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाई है। उधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखा है।

विज्ञापन

तौकलपुर निवासी महेंद्र सिंह मजदूरी का काम करते हैं। महिमा (5) उनकी इकलौती बेटी थी। उन्होंने बताया कि 29 मई की शाम करीब छह बजे उनकी बेटी थोड़ी दूर स्थित उनके बड़े भाई के घर गई थी। करीब घंटे बाद उनकी वहां से घर लौटी और बताई कि उनके हाथ में कुछ काट लिया है। इसके बाद वह लोग उसकी बातों को ज्यादा गंभीरता नहीं लिए। लेकिन उसके कुछ देर बाद उनकी बेटी की हालत गंभीर हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने आनन-फानन में बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर होते देख उन्होंने सीएचसी अस्पताल ले जाने के लिए कहा। पति का आरोप है कि उस समय उनकी पत्नी रिंकी अस्पताल न ले जाकर झाड़फूंक कराने के लिए अपने मायके लेकर चली गई। जहां, रास्ते ही में उनकी बेटी की सांसें थम गईं। इसके बाद मायके और ससुराल वालों की सहमति से बच्ची के शव को गांव के एक शमशान में दफना दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां ने परिवार की एक महिला पर बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप

उधर, बच्ची की मौत के तीन दिन के बाद मां रिंकी ने सोरांव थाने में तहरीर देकर बच्ची की जहर देकर हत्या करने की आशंका जताते हुए बेटी के शव को शमशान से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। उधर, सोरांव पुलिस थाने की पुलिस शनिवार सुबह महिमा के कब्र की खुदाई कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जहां, डॉक्टरों की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रखवाया है।

सोरांव इंस्पेक्टर राधेकृष्णा ने बताया कि 29 मई को बच्ची की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। उस समय सांप के काटने से मौत होने की आशंका जताकर शव को दफना दिया गया था। मां ने तहरीर में बेटी को जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर बच्ची की मौत का स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed