फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   body of an elderly woman lay naked in SRN hospital premises for two days in prayagraj

यूपी में मानवता शर्मसार: अस्पताल परिसर में दो दिन नग्न हालत में पड़ी रही महिला की लाश, रेंग रहे थे शव पर कीड़े

Sun, 20 Jul 2025 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jul 2025 12:49 PM IST
सार

यूपी में मानवता शर्मसार हुई है। एसआरएन अस्पताल परिसर में दो दिन बुजुर्ग महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा रहा। दुर्गंध उठने पर लोगों की शिकायत से अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। तीन दिनों से सर्जिकल वार्ड के बाहर शेड के नीचे बुजुर्ग पड़ी रही। किसी ने पानी तक नहीं दिया।

विज्ञापन
body of an elderly woman lay naked in SRN hospital premises for two days in prayagraj
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में एक बुजुर्ग महिला ने मदद की आस में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। लेकिन किसी का ध्यान बुजुर्ग पर नहीं गया। जब उसकी मौत हो गई तब अस्पताल प्रशासन ने सुध ली। 
विज्ञापन


दरअसल, प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल परिसर में शनिवार को हृदय विदारक दृश्य सामने आया। सर्जिकल वार्ड के बाहर एक बुजुर्ग महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा था जिस पर कीड़े रेंग रहे थे, बताया गया कि दो दिनों से पड़े शव की सुध किसी ने नहीं ली।
विज्ञापन


इस कारण उसमें से दुर्गंध उठने लगी थी। अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों के मुताबिक, वृद्धा बीते तीन दिनों से वार्ड के बाहर शेड के नीचे जमीन पर पड़ी थी। वह बेहद कमजोर और चलने-फिरने में असमर्थ थी। आसपास से गुजरने वालों से वह मदद की आस लगाए बैठी रही लेकिन किसी ने पानी तक नहीं दिया। अंत में उसकी सांसें थम गई। तब भी कोई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर लावारिस शव के कारण कीड़े तक चलने लगे। जब लोगों ने शव से दुर्गंध की शिकायत की तो शनिवार की शाम अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। फिर वृद्धा के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया हालांकि उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
 

अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ. अमित सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को उन्हें सर्जिकल वार्ड के बाहर वृद्ध महिला के मृत पाए जाने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत शव को वहां से उठवाकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। 

 

हैरान करने वाली बात यह है कि इतने बड़े अस्पताल परिसर में न तो सुरक्षाकर्मियों ने ध्यान दिया और न ही स्वास्थ्य कर्मचारियों ने शव को हटवाने की जहमत उठाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed