फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP will finish itself causes to bad policies

गलत नीतियों की वजह से खुद खत्म हो जाएगी भाजपा

Fri, 29 Nov 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
BJP will finish itself causes to bad policies
BJP will finish itself causes to bad policies - फोटो : CITY DESK
शादी में शामिल होने केलिए प्रयागराज पहुंचे सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल
विज्ञापन

हुआ स्वागत, कहा-2022 की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा, गलत नीतियों की वजह से भाजपा खुद खत्म हो जाएगी।
प्रोफेसर रामगोपाल रमेश तांत्रिक की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को शहर में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से आम जनता त्रस्त है तथा लोगों में नाराजगी है। यदि कार्यकर्ता सपा की नीतियों तथा अखिलेश यादव सरकार में हुए कार्यों को लोगों तक पहुंचने में सफल रहे तो भाजपा खुद खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की। सपा नेता रमेश तांत्रिक के जार्जटाउन स्थित आवास तथा वैवाहिक स्थल वोट क्लब गए और शुभकामना दी। प्रोफेसर रामगोपाल सपा के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य रेवती रमण सिंह के आवास पर भी गए। वहां से वह कार से इटावा के लिए रवाना हुए। इससे पहले एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने सपा नेता का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तिखार हुसैन, पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह, प्रशांत सिंह, डॉ.मान सिंह, दान बहादुर सिंह मधुर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed