{"_id":"5cad82b1bdec22145f53a6cd","slug":"bjp-sticker-sari-sharing-case-kaushambi-district-magistrate-report-sent-to-election-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘बीजेपी’ स्टीकर लगी साड़ी बांटने के मामले में जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बीजेपी’ स्टीकर लगी साड़ी बांटने के मामले में जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट
Wed, 10 Apr 2019 11:14 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
मोरारी बापू पर ‘भाजपा’ का स्टीकर लगी साड़ी बांटने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के रत्नावली में संत मोरारी बापू की रामकथा के दौरान ‘बीजेपी’ का स्टीकर लगी साड़ियां बांटने के मामले में सियासत गरम हो गई है। सपा नेताओं ने इसे चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला बता शिकायत की।
वहीं आयोजकों ने इस मामले में अपनी सफाई में जिला प्रशासन को दी है। पत्र में लिखा गया कि ‘बीजेपी’ मतलब भाजपा नहीं, बंपर जॉर्जट प्रिंट है। साड़ियों पर किसी पार्टी का प्रचार नहीं बल्कि, कंपनी का नाम दर्ज है।
संत मोरारी बापू की रामकथा के दूसरे दिन रविवार को सदर तहसील के ढेरहा गांव में गरीबों को साड़ियां और पैंट-शर्ट के कपड़े बांटे गए थे। वितरित की गई साड़ियों के ऊपर ‘बीजेपी’ लिखा स्टीकर लगा था।
विज्ञापन
फोटो व्हाट्सएप पर वायरल होने के बाद सियासी बवंडर मच गया। सपा के इंद्रजीत सरोज ने कथावाचक मोरारी बापू पर पार्टी विशेष के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया था।

सपा जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल ने इस मामले में निर्वाचन आयोग को शिकायती पत्र भेजकर आयोजन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज करने की मांग की थी।
मामले ने तूल पकड़ा तो निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर ने कार्यक्रम के आयोजक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया। साथ ही फ्लाइंग स्क्वायड को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
सोमवार को टीम ने साड़ियों की जांच कर रिपोर्ट सौंपी। मंगलवार को आयोजकों की तरफ से नोटिस का जवाब दिया गया। एसडीएम ने बताया कि आयोजकों ने लिखित जवाब के साथ साड़ी खरीद की रसीद भी सौंपी है।
इसके मुताबिक साड़ियों पर लगे स्टीकर में लिखा ‘बीजेपी’ किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि, बंपर जार्जट प्रिंट कंपनी मथुरा का शार्ट नाम है।
शिकायत मिलने के बाद साड़ी वितरण मामले की जांच रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी कौशाम्बी