फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP MP adulterated milk in the dairy supply

भाजपा सांसद की डेयरी में मिलावटी दूध की सप्लाई

Sun, 16 Oct 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 16 Oct 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP MP adulterated milk in the dairy supply
allahabad
नैनी (इलाहाबाद)। भाजपा सांसद श्यामाचरण गुप्त की चाका स्थित श्याम डेयरी में शनिवार को मिलावटी दूध पकड़ा गया। कौशाम्बी से दूध सप्लाई करने वाली अन्नपूर्णा डेयरी के मालिक ने टैंकर में पार्टिशन करा रखा था। टैंकर के एक हिस्से में पानी भरा रहता था। डेयरी महाप्रबंधक की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को डेयरी में छापा मारकर टैंकर संचालन को रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन

कौशाम्बी के बैरागीपुर स्थित अन्नपूर्णा डेयरी संचालक मनोज मिश्र करीब तीन साल से श्याम डेयरी को टैंकर से दूध की सप्लाई कर रहा था। कई बार जांच के दौरान दूध में मिलावट का संदेह हुआ, मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। शुक्रवार शाम को मनोज का भाई विनोद मिश्र टैंकर से दूध लेकर श्याम डेयरी पहुंचा। टैंकर से दूध निकालने के पहले उसकी जांच की गई तो दूध में फैट की मात्रा 4.7 फीसदी और 25 सीएलआर मिला। इसके बाद दूध निकाला जाने लगा। मगर संदेह होने पर बीच में ही दोबारा दूध की जांच की गई। इस बार फैट की मात्रा 2.4 फीसदी और सीएलआर 16 निकला, जो मानक से काफी कम है। इस पर दूध में मिलावट की पुष्टि हो गई। 
विज्ञापन

दरअसल, एक बार जांच के बाद जब दूध निकाला जाने लगता था तो चालक टैंकर में लगे नोजल को खोल देता था। जिससे पानी दूध में मिल जाता था। ऐसे में दोबारा जांच में फैट कम मिलने पर डेयरी के इंजीनियर रत्नेश पंडित ने टैंकर की जांच की। पता चला कि टैंकर में अंदर से पार्टिशन किया गया है। पार्टिशन किया गया टैंक करीब साढ़े तीन हजार लीटर क्षमता का है, जिसमें पानी भरा था। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारियों ने चालक विनोद मिश्र से पूछताछ की तो उसने रिवाल्वर निकाल ली। डेयरी के महाप्रबंधक सीवी सिंह और कर्मचारी देवराज यादव को रिवाल्वर दिखाकर विनोद भाग निकला। मगर खलासी पिंटू मिश्रा निवासी राजापुर रामगढ़ पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी होने पर डेयरी महाप्रबंधक ने पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना दी। शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तूलिका शर्मा और योगेश राय डेयरी पहुंचे। टीम ने टैंकर से दूध का नमूना लिया। उसे जांच के लिए भेजा। मामले में श्याम ग्रुप के महाप्रबंधक मनोज अग्रवाल ने अन्नपूर्णा डेयरी संचालक मनोज मिश्र, उसके भाई विनोद मिश्र और टैंकर के खलासी पिंटू मिश्र के खिलाफ नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
----------
‘टैंकर से दूध के दो नमूने लिए गए हैं। एक नमूना शुद्ध दूध का है और दूसरा मिलावटी दूध का है। नमूने जांच के लिए विभागीय प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।’

सीएल यादव, मुख्य खाद्य निरीक्षक
------------
सांसद ने दी सफाई
सांसद श्यामाचरण गुप्त का कहना है कि कई बार अन्नपूर्णा डेयरी से सप्लाई होने वाले दूध की क्वालिटी को लेकर कर्मचारियों को संदेह हुआ था। मगर जांच के बाद भी मामला पकड़ में नहीं आया। शुक्रवार को इंजीनियर ने टैंकर चेक किया तो गड़बड़ी का पता चला। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed