फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Biometric system will be implemented in the Advocate General's office from Monday

Prayagraj : महाधिवक्ता कार्यालय में सोमवार से लागू होगा बायोमीट्रिक सिस्टम

Sat, 14 Jan 2023 11:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 11:10 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयागराज स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में कर्मचारियों का प्रवेश हर हाल में 10 बजे तक सुनिश्चित करने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Biometric system will be implemented in the Advocate General's office from Monday
biometric attendance system - फोटो : Social Media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के प्रयागराज स्थित महाधिवक्ता कार्यालय में कर्मचारियों का प्रवेश हर हाल में 10 बजे तक सुनिश्चित करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। मुख्य स्थायी अधिवक्ता की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि महाधिवक्ता कार्यालय का प्रत्येक अधिकारी तथा कर्मचारी हर हाल में सुबह 10 बजे तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराए। 

विज्ञापन


कहा गया है कि ऐसा न होने की दशा में ऐसे लापरवाह अधिकारियों तथा कर्मचारियों के खिलाफ  नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस आशय का निर्देश मुख्य स्थायी अधिवक्ता की ओर से जारी कर दिया गया है। कर्मचारियों की हाजिरी का निर्देश सोमवार 16 जनवरी से अनिवार्य रूप से लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जारी पत्र में कहा गया है कि कोर्ट में समय से फाइलें पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कोर्ट में फाइल न पहुंच सकने को लेकर महाधिवक्ता अथवा सरकार के किसी अधिकारी को कोर्ट बुलाती है तो ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी दोषी माने जाएंगे और उनके खिलाफ  नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में कई दिन पूर्व कोर्ट में सरकार की फाइलें समय से न पहुंचने को लेकर कई अदालतें नाराज हो रही थी। कोर्ट ने इसे लेकर प्रमुख सचिव न्याय को 16 जनवरी को तलब भी किया है। कोर्ट के आदेश के बाद बायोमीट्रिक सिस्टम को महाधिवक्ता कार्यालय में चालू कर दिया गया है। सोमवार से कर्मचारियों की हाजिरी इस नए सिस्टम से ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed