Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   B.P.Ed. candidates may get relief from TET requirement in TGT recruitment; UPESSC sends letter to government.

यूपी : टीजीटी भर्ती में बीपीएड अभ्यर्थियों को टीईटी से मिल सकती है राहत, आयोग ने शासन को भेजा पत्र

Fri, 06 Nov 2026 01:11 PM IST
विनोद सिंह मनीष मिश्रा, प्रयागराज
मनीष मिश्रा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2026 01:11 PM IST
सार

यूपी में टीजीटी भर्ती की तैयारी कर रहे बीपीएड डिग्रीधारकों के लिए राहत भरी खबर है। शारीरिक शिक्षा विषय के 849 पदों पर आवेदन के लिए अनिवार्य की गई टीईटी की शर्त हट सकती है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अर्हता में संशोधन के लिए शासन को पत्र भेजा है। इससे तीन लाख से अधिक अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
B.P.Ed. candidates may get relief from TET requirement in TGT recruitment; UPESSC sends letter to government.
टीजीटी भर्ती। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

प्रदेश के एडेड कॉलेजों में सहायक अध्यापक (टीजीटी) भर्ती के तहत शारीरिक शिक्षा विषय के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इन अभ्यर्थियों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट दी जाएगी। इससे बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) डिग्रीधारक बिना टीईटी के भी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अपर मुख्य सचिव (बेसिक व माध्यमिक) को पत्र भेज दिया गया है।

विज्ञापन


इस निर्णय से सीधे तौर पर तीन लाख से अधिक प्रतियोगियों को राहत मिल सकती है। 23 अक्तूबर को आयोग की ओर से प्रदेश के 4,512 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों के लिए टीजीटी के 17,735 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें शारीरिक शिक्षा विषय के कुल 849 पद शामिल हैं। इसमें बालकों के लिए 784 और बालिकाओं के लिए 65 पद हैं। इस भर्ती में शारीरिक शिक्षा के लिए आवेदन करने वालों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया गया था। इससे बीपीएड डिग्रीधारकों की मुश्किलें बढ़ गईं।
विज्ञापन


दरअसल, अभी तक प्रदेश में जितनी भी टीईटी परीक्षाएं कराई गईं उनमें बीपीएड अभ्यर्थियों को शामिल ही नहीं किया गया था। नवोदय व केंद्रीय विद्यालयों में भी टीईटी अनिवार्य नहीं देश में अभी तक जहां कहीं भी शारीरिक शिक्षकों के लिए भर्ती प्रक्रिया होती है। वहां इन अभ्यर्थियों के लिए टेट अनिवार्य नहीं है। यही नियम केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में भी लागू है। इसके बावजूद, प्रदेश में टीजीटी भर्ती के लिए बीपीएड डिग्रीधारकों को टीईटी अनिवार्य कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका अभ्यर्थियों ने कड़ा विरोध किया। विरोध के बीच ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से इस अर्हता में संशोधन के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद की ओर से भी शारीरिक शिक्षकों के लिए किसी भी भर्ती में टीईटी का कोई प्रावधान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed