{"_id":"6a00ea09135540ece60688cb","slug":"bike-rider-killed-after-colliding-with-tractor-trolley-wife-and-daughter-in-law-injured-allahabad-news-c-3-hld1039-882072-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार की मौत, पत्नी-बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर बाइक सवार की मौत, पत्नी-बहू घायल
विज्ञापन
गर्भवती बहू का उपचार कराने कोरांव बाजार आ रहा बाइक सवार रामपुर कला गांव में शनिवार रात 10:30 बजे के करीब खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकरा गया। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहू व पत्नी घायल हो गईं।
धरनीधर पाठक (42) पुत्र राज नारायण पाठक निवासी मड़वा धनवाल थाना ड्रमंडगंज जनपद मिर्जापुर पत्नी निर्मला देवी व गर्भवती बहू विमला पाठक को बाइक पर बैठाकर कोरांव बाजार आ रहे थे। रामपुर कला गांव में स्थित देसी शराब के ठेके के सामने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में धरनीधर पाठक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी व बहू घायल हो गईं। हादसे के बाद तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव लाया गया। विमला और निर्मला का ड्रमंडगंज के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
इनके साथ दूसरी बाइक पर मोनू पाठक और मृतक की दूसरी बहू रंजना पाठक भी थी। हादसा होते ही मोनू पाठक रुक गया और रंजना पाठक ससुर की गंभीर हालत देख खुद सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।