फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Before Mahakumbh, citizens will get two lakes, they will be able to do boating, Shivalaya Park is also under

Prayagraj : महाकुंभ से पहले शहरियों को मिलेंगी दो झीलें, कर सकेंगे बोटिंग, शिवालय पार्क भी निर्माणाधीन

Sun, 21 Jul 2024 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jul 2024 05:34 PM IST
सार

आजाद पार्क में झील बनी था। उसमें रंग-बिरंगे फाउंटेन लगे थे तो बोटिंग की भी सुविधा थी लेकिन तकनीकी कारणों से वह बंद हो गई। अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण उसे फिर से ठीक करा रहा है।

विज्ञापन
Before Mahakumbh, citizens will get two lakes, they will be able to do boating, Shivalaya Park is also under
आजाद पार्क की निर्माणाधीन झील। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 से पहले शहरियों को दो झीलें मिल जाएंगी, जहां घूमने-फिरने के अलावा बोटिंग की भी सुविधा होगी। चंद्रशेखर आजाद पार्क में वर्षों पहले झील के जीर्णोद्धार का काम शुरू है तो नैनी में प्रस्तावित शिवालय (थिमेटिक) पार्क में भी झील का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


आजाद पार्क में झील बनी था। उसमें रंग-बिरंगे फाउंटेन लगे थे तो बोटिंग की भी सुविधा थी लेकिन तकनीकी कारणों से वह बंद हो गई। अब प्रयागराज विकास प्राधिकरण उसे फिर से ठीक करा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, नगर निगम की ओर से महाकुंभ-2025 के अंतर्गत नैनी के अरैल मार्ग पर 10 एकड़ जमीन पर शिवालय पार्क के निर्माण का निर्णय लिया गया है। इसमें म्यूनिसिपल बॉन्ड से मिली राशि भी खर्च की जाएगी। पार्क का निर्माण दो चरणों में होगा। पहले चरण में 12 ज्योतिर्लिंग, छह प्रमुख शिव मंदिरों का प्रारूप बनाने के साथ कई अन्य निर्माण कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के तहत दूसरे में झील का भी निर्माण कराया जाएगा। इसमें रंगीन फाउंटेन हाेंगे। इसमें बोटिंग, वाटर गेम आदि की सुविधाएं होंगी। इसके चारों तरफ आकर्षक फूलों की क्यारी होगी तो बैठने के लिए बेंच भी होंगी। नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि महाकुंभ-2025 के अंतर्गत शिवालय पार्क के निर्माण के लिए पैसा मिल गया है। टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही पार्क का निर्माण शुरू किया जाएगा।

लजीज व्यंजनों संग हाट बाजार का भी उठा सकेंगे लुत्फ

शिवालय पार्क में लजीज व्यंजनों संग हाट बाजार का भी लुत्फ उठाया जा सकेगा। पार्क में फूड कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा। इसमें स्थानीय के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों के खास व्यंजनों की भी दुकानें होंगी। पार्क में ओपन एयर थिएटर भी होगा जहां स्थानीय कलाकारों की नियमित प्रस्तुतियां होंगी। साथ ही आयोजन भी हो सकेंगे। इसमें बच्चों के लिए अलग पार्क भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed