बीएड प्रवेश परीक्षा में इलाहाबादियों का दबदबा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। इसमें इलाहाबाद के लवकुश कुमार और रामकृत चौहान ने 400 में से 312 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। लवकुश के पिता कामता प्रसाद शुक्ला और रामकृत के पिता राजेंद्र चौहान किसान हैं। इनके बाद 310 अंक प्राप्त करने वाले सौरभ सिंह चौथे स्थान पर रहे। सौरभ के पिता शैलजीत सिंह शिक्षक रहे।
इनके अलावा प्रभाकर चौबे सातवें तथा मनीष पांडेय आठवें स्थान पर रहे। प्रथम पांच में स्थान पाने वाले तीनों अभ्यर्थी इलाहाबाद में रहकर सिविल सेवा की तैयारी कर रहे हैं। मूलत: चित्रकूट के लवकुश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है। वह कटरा के अच्छे लाज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य सिविल सेवा में जाना है। गाजीपुर के रामकृत चौहान अल्लापुर में रहकर तैयारी कर रहे हैं। गाजीपुर के ही सौरभ सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की है। सौरभ भी सिविल सेवा में जाना चाहते हैं। इलाहाबाद के कमलेश कुमार ने नौंवा स्थान हासिल किया है।