फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BeD candidates protest against lathi charge

बीएड अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 31 May 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
BeD candidates protest against lathi charge
फूंका केंद्र सरकार का पुतला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नौकरी की मांग कर रहे बीएड अभ्यर्थियों पर 29 मई को लखनऊ में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ  युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। राज्यपाल से प्रदेश में शांतिपूर्ण आंदोलनों के दमन पर रोक लगाने, 10 लाख खाली पदों को भरने के चुनावी वादे पर अमल करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


युवा मंच के संयोजक राजेश सचान ने मौजूदा तनावपूर्ण हालात के लिए योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि बीएड-टेट 2011 के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अगर सरकार चाहती तो इन युवाओं को नियुक्ति दे सकती थी। प्रदर्शन के दौरान कहा गया कि रोजगार संकट विस्फोटक होता जा रहा है। अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पुलिसिया कार्रवाई ने अंग्रेजी हुकूमत की याद ताजा कर दी है। कहा कि एक तरफ  बीएड अभ्यर्थियों से हर हाल में नौकरी देने का वादा किया, वहीं दूसरी तरफ  सरकार बनने के बाद प्राथमिक विद्यालयों में सर्वे कराकर 68 हजार शिक्षकों सरप्लस बता दिया गया।
विज्ञापन


बीएड उत्थान जन मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष संगीता पाल ने कहा सरकारी विभागों में लाखों पद खाली हैं। अकेले शिक्षा महकमे में ही चार लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकार रोजगार देने से भाग रही है। सुभाष पटेल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और रोजगार की मांग करने पर युवाओं को जेल भेजा जा रहा है। इस मौके पर भीम सिंह चंदेल, रत्नेश कुमार, गोविंद निषाद, राजेश शर्मा, बृजेश कुमार, राजेश सचान, अभिषेक श्रीवास्तव, अजय यादव, सुरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने बुधवार को छात्रसंघ भवन पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। प्रदेश सचिव सुनील मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा कर रही है। आइसा ने आंदोलन को समर्थन देने के साथ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

आइसा के इकाई सचिव शहवाज मालिक ने कहा कि भाजपा सरकार की संवेदना खत्म हो चुकी है। और देश में हक की मांग करने पर लाठी-गोली मिल रही है। प्रदर्शन में सुभाष कुशवाहा, शक्ति रजवार, राहुल गुप्ता, रणविजय विद्रोही, मंजीत, अजय, अंकित, मुकेश व अन्य छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed