फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Basic Shiksha Parishad: Primary teachers will be transferred, process likely to start in a week

Basic Shiksha Parishad : प्राथमिक शिक्षकों के होंगे तबादले, एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू होने के आसार

Sat, 28 Dec 2024 08:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 08:52 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से सत्र 2024-25 में तबादले का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। परिषद की ओर से जिले में और जिले के बाहर तबादले के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। इसी क्रम में शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर अंत: जनपदीय तबादले करने की अनुमति दे दी गई।

विज्ञापन
Basic Shiksha Parishad: Primary teachers will be transferred, process likely to start in a week
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के भीतर तबादले के इच्छुक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। शासन ने इसकी अनुमति दे दी है। शीतावकाश के दौरान एक सप्ताह में आवेदन लेने के साथ आगे की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से सत्र 2024-25 में तबादले का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। परिषद की ओर से जिले में और जिले के बाहर तबादले के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे।

विज्ञापन

इसी क्रम में शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर अंत: जनपदीय तबादले करने की अनुमति दे दी गई। इसी के साथ तबादले की नीति भी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि तबादले शीतावकाश एवं ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ही होंगे। 31 दिसंबर से शीतावकाश शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन


ऐसे में एक सप्ताह में प्रक्रिया शुरू होने की बात कही जा रही है। इसके लिए निर्धारित तारीख के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने होंगे। आवेदन एनआईसी की ओर से विकसित वेबसाइट पर करने होंगे। इसके अलावा 15 दिन में आवेदन की प्रिंट कॉपी भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक शिक्षकों के लिए विषय की होगी बाध्यता

जिले के अंदर तबादले शिक्षकों के पारस्परिक सहमति के आधार पर होंगे। प्राथमिक कक्षाओं (कक्षा एक से पांच) में विषय विशेषज्ञ के अध्यापक नहीं होते, इसलिए इसमें विषय संबंधी कोई बाध्यता नहीं होगी, लेकिन उच्च प्राथमिक (कक्षा छह से आठ) कक्षाओं में विषय की पढ़ाई होती है। ऐसे इसमें कला, विज्ञान और गणित विषय होने की बाध्यता होगी, यानी पारस्परिक तबादले के लिए जरूरी है कि दोनों शिक्षक एक ही विषय के हों। इसके अलावा प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापकों के संबंधित श्रेणी में ही तबादले होंगे।

जिलास्तरीय समिति गठित होगी

अंत: जनपदीय तबादले के लिए जिलास्तरीय समिति गठित की जाएगी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य इसके अध्यक्ष और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक सदस्य होंगे।

आवेदन की प्रक्रिया

- बीएसए की ओर से निर्धारित तिथियों में संपदा पोर्टल पर शिक्षकाें का विवरण अपलोड करना होगा।

- निर्धारित तिथियों पर स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।

- ऑनलाइन आवेदन के बाद 15 दिनों में प्रिंटआउट बीएसए कार्यालय में जमा करना होगा।

- सत्यापन के लिए बीएसए 15 दिनों में आवेदन ब्लाॅक को भेजेंगे।

- जिला स्तरीय समिति की बैठक की कार्रवाई एक माह के भीतर होगी।

- 15 कार्य दिवस के भीतर आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।

- ग्रीष्मावकाश एवं शीतावकाश के दौरान तबादले की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed