फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bankloot

मऊआइमा बैंक लूटः दो वीडियो वायरल, भागते दिखे बदमाश

Fri, 20 Sep 2019 01:55 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Bankloot
Bankloot - फोटो : CITY DESK
एक वीडियो बैंक के भीतर का, पर साफ नहीं नजर आए चेहरे
विज्ञापन

प्रयागराज। मऊआइमा में बैंक में लूट की वारदात के बाद घटना के दो वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से संबंधित है जिसमें दो बदमाश नगदी भरा बैग लेकर भागते नजर आते हैं। दूसरा वीडियो बैंक के भीतर का है जो किसी ग्राहक ने बनाया। इसमें चारों बदमाश नजर आए लेकिन उनके चेहरे नहीं साफ हो सके।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो बैंक के पास एक स्थित एक दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। फुटेज खंगाली गई तो इसमें दो बदमाशों की तस्वीर नजर आई। पल्सरसवार यह बदमाश दोपहर 1.09 मिनट पर रुपयों भरा बैग लेकर जाते दिखते हैं। इनमें से एक ने सफेद व लाल रंग की टीशर्ट व जींस जबकि बाइक चला रहे बदमाश ने काले रंग की टीशर्ट व ट्रैकपैंट पहन रखी थी। उधर वायरल हुए दूसरे वीडियो को देखने से पता चलता है कि यह घटना के वक्त बैंक के भीतर ही बनाया गया। 1.28 सेकेंड के इस वीडियो को मोबाइल से किसी ग्राहक ने इसे तब बनाया जब बदमाशों के धमकाने पर वह जमीन पर लेट गया था। वीडियो के शुरुआत में बदमाश की तस्वीर तो नहीं दिखती लेकिन उनकी आवाजें जरूर सुनाई पड़ती हैं। यह सुनाई पड़ता है कि बदमाश ग्राहकों व कर्मचारियों से गालीगलौच कर रहे हैं। दहशत के चलते कुछ महिलाओं के रोने की आवाज भी सुनाई पड़ती है। गालीगलौच करने के दौरान ही बदमाश फायरिंग करते हैं जिसकी आवाज भी वीडियो में सुनाई पड़ती है। कुछ देर बाद जैसे ही कैश लेकर बदमाश बाहर भागते हैं, ग्राहक मोबाइल लेकर खिड़की की ओर जाता है। जहां से बाहर झांकने पर बदमाश भागते हुए नजर आते हैं। इसमें घटना में शामिल चारों बदमाश दिखते हैं लेकिन उनके चेहरे नहीं नजर आते। इतना जरूर पता चलता है कि अपाचे बाइक पर सवार बदमाशों में से एक ने गुलाबी शर्ट व सफेद पैंट जबकि लाल शर्ट व काले रंग की पैंट पहने हुआ था। पुलिस का कहना है कि दोनों वीडियो के आधार पर बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो महीने में दूसरी सनसनीखेज वारदात
मऊआइमा में दो महीने के भीतर यह दूसरी सनसनीखेज वारदात है। इससे पहले 19 जुलाई को कालिंदीपुरम निवासी इलाहाबाद बैंक बांका जलालपुर शाखा के मैनेजर अनिल कुमार दोहरे (50) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना तब हुई जब वह कार से एक सहकर्मी संग सुबह बैंक जा रहे थे। इस मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। मामले में चार दिन बाद इश्तियाक नामक बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पुलिस ने दावा किया था कि सुपारी मिलने पर उसने अपने तीन शूटर साथियों संग मिलकर वारदात की। साथ ही बताया कि सुपारी दिलबहार ने दी। लेकिन दो महीने बाद भी पुलिस न तो दिलबहार को खोज सकी, न ही यह बता सकी कि हत्या की वजह क्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed