फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   " Banke Bihari Mror Banki " charmed by

‘बांके बिहारी की बांकी मरोर’ ने किया मंत्रमुग्ध

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
" Banke Bihari Mror Banki " charmed by
प्रयाग संगीत सम‌ि‌त‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
भारतीय सांस्कृतिक संबंध और प्रयाग संगीत समिति के संयुक्त तत्वावधान में क्षितिज शृंखला के अंतर्गत बृहस्पतिवार को बृज लोक संगीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति हुई। माधुरी शर्मा और ग्रुप ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मथुरा एवं वृंदावन शैली की रसिया प्रस्तुति को सभी ने खूब पसंद किया। ‘बांके बिहारी की बांकी मरोर’, ‘राधा सब सारन को सार’, ‘होरी खेलूंगी श्याम तोते नाये हारूं ’ प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी। 
विज्ञापन


भाव नृत्य ‘कन्हैया रंग डारयोगे सखी घूंघट नहीं खोलयो’, ‘रंगमय बोर गई कान्हा रंग मय बोर’ और बरसाने की होली ‘फाग खेलेन आये हैं तटवर नंद किशोर’ को खूब पसंद किया गया। ढोलक पर चमन कुमार नागर, नक्कारा पर छिद्दालाल कटारिया, हारमोनियम पर रमेश नागर, बांसुरी पं. रवि शंकर और कीबोर्ड पर मेघ श्याम ने संगत दी। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत समिति सचिव अरुण कुमार, कोषाध्यक्ष आदित्य नारायण और कलाकार माधुरी शर्मा ने दीप जलाकर की। सभी कलाकारों को नटराज की मूर्ति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मधुरानी शुक्ला ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed