फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   bank in allahabad up

हजार करोड़ से अधिक का हुआ कारोबार

Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
Updated Sun, 13 Nov 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
bank in allahabad up
black money
शनिवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश होने के कारण बैंकों में भारी भीड़ उमड़ी। बैंकों में रिकार्ड एक हजार करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। लोगों ने घरों में रखे 850 करोड़ रुपये बैंकों में जमा कर दिए। इस दौरान 90 करोड़ का एक्सचेंज हुआ तो 75 करोड़ का कैश काउंटर से भुगतान हुआ। इस प्रकार बैंकों में तीसरे दिन लेन-देन का आंकड़ा 1015 करोड़ पार कर गया।
विज्ञापन


इलाहाबाद में पहले दिन 450 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 727 करोड़ रुपये अब तीसरे दिन 1015 करोड़ रुपये का कारोबार बैंकों ने किया। देखा जाए तो दूसरे दिन लेन-देन में 277 करोड़ की बढ़ोतरी तो तीसरे दिन 288 करोड़ की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहले दिन जहां बैंकों में रखे रिजर्व कैश से 100 करोड़ का एक्सचेंज हुआ तो दूसरे दिन यह कम होकर 60 करोड़ पहुंच गई, तीसरे दिन 90 करोड़ के नोट बदले गए। काउंटर से कैश के भुगतान के मामले में लगातार आंकड़ा बढ़ रहा है। पहले दिन 50 करोड़, दूसरे दिन 55 करोड़ तो तीसरे दिन यह आंकड़ा 75 करोड़ पहुंच गया।
विज्ञापन


प्रधान डाकघर सिविल लाइंस में शनिवार को लोगों का पैसा नहीं बदला गया। सिविल लाइंस डाकघर में 80 लाख जमा हुए। डाकघर के मुख्य भवन के बाहर ही कैश नहीं होने की सूचना चस्पा की हुई थी। ऐसे में डाकघर आने वाले लोग मायूस होकर बैंक अथवा दूसरे डाकघर में जा रहे थे। कचहरी डाकघर में लगभग 40 लाख के नोट एक्सचेंज किए गए। कचहरी डाकघर में 40 लाख का जमा भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed