{"_id":"66f6d8c323bfe0bce4043322","slug":"ban-on-offering-of-external-prasad-in-lalita-devi-temple-allahabad-news-c-3-1-ald1027-465926-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ललिता देवी मंदिर में बाहरी प्रसाद के चढ़ावे पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ललिता देवी मंदिर में बाहरी प्रसाद के चढ़ावे पर रोक
विज्ञापन
तिरुपति बालाजी मन्दिर के प्रसाद में मिलावट के बाद संगम नगरी प्रयागराज के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां ललिता देवी मंदिर में बाहरी प्रसाद के चढ़ावे पर रोक लगा दी गई है।
मां ललिता देवी मंदिर में पोस्टर चस्पा करके भक्तों से आग्रह किया गया है कि नवरात्रि में वह सिर्फ़ मेवा, फल और फूल ही प्रसाद स्वरूप चढ़ाएं, बाहरी दुकान से खरीदे हुए प्रसाद को न चढ़ाया जाए। मन्दिर के पिलर और मुख्य द्वार पर लगाए गए पोस्टर में बाहरी प्रसाद को न चढ़ाने का आग्रह भक्तो से किया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी शिव मूरत मिश्रा और प्रबंधन से जुडे़ हरि मोहन वर्मा ने बताया कि शुद्धता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मंदिर आने वाले भक्तों से बाहरी प्रसाद न चढ़ाने का आग्रह किया गया है। मंदिर प्रबंधन के फैसले का असर भी दिखाई देने लगा है। यहां आने वाले भक्त मेवा, फल और फूल ही चढ़ाने के लिए आ रहें हैं।
मां ललिता देवी मंदिर शक्तिपीठ के तौर पर विख्यात है। नवरात्रि में यहां पर भक्तों का हुजूम उमड़ता है। ऐसे में भक्तों की आस्था को ठेस न पहुंचें, इसका ख्याल भी मंदिर प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। तिरुपति मंदिर में प्रसाद के मिलावट के बाद मां ललिता देवी मंदिर में बाहरी प्रसाद लाने पर रोक लगा दी गई है।