फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail plea of former BSP MLA Shahnawaz Rana accepted in GST scam

High Court: जीएसटी घोटाले में बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जमानत अर्जी मंजूर

Fri, 30 May 2025 06:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 May 2025 06:57 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित जीएसटी घोटाले के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत ने दिया है।

विज्ञापन
Bail plea of former BSP MLA Shahnawaz Rana accepted in GST scam
अदालत - फोटो : ANI

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित जीएसटी घोटाले के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत ने दिया है। मामला मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन

वर्ष-2024 में जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त ने 2018-19 के 27 करोड़ रुपये से अधिक के जीएसटी बकाए को लेकर मेसर्स जम्बूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इंपोर्ट्स लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हलांकि, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा का नाम एफआईआर में नहीं था। बाद में विवेचना के दौरान उनका नाम प्रकाश में आया था।

विज्ञापन

याची के अधिवक्ता ने दलील दी कि मौजूदा मामले में पूर्व विधायक की प्रत्यक्ष रूप में कोई भूमिका नहीं रही। वह कंपनी में निदेशक थे, लेकिन 2012 में ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। लिहाजा, कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी सशर्त मंजूर कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed