फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Bail of proprietor selling expensive cigarettes in lock down

लॉकडाउन में महंगी सिगरेट बेचने वाले प्रोपराइटर की जमानत मंजूर

Fri, 27 Nov 2020 07:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Nov 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Bail of proprietor selling expensive cigarettes in lock down
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कोविड-19 लाकडाउन के दौरान ड्रिस्टीब्यूटर से रकम लेकर उसे माल नहीं भेजने और महंगे दाम पर माल बाजार में बेच देने के आरोपी कंपनी प्रोपराइटर की जमानत इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। प्रोपराइटर बस्ती के पवन कुमार अग्रहरि की जमानत अर्जी पर न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने सुनवाई की। 
विज्ञापन


याची पर आरोप है कि वह गुटका निर्माता कंपनी कमला पसंद के उत्पाद टोटल सिगरेट का वितरक है। उसने एक अन्य वितरक आरएल इंटर प्राइजेज की शालिनी विश्वकर्मा को कंपनी के सेल्स ऑफिसर बजरंग श्रीवास्तव और अश्ववनी पांडेय के माध्यम से टोटल सिगरेट की एजेंसी दी और उससे बदले में एक करोड़ 59 हजार रुपये विभिन्न किश्तों में लिए।
विज्ञापन


लगभग 70 लाख रुपये का माल सप्लाई करने के बाद कोराना लॉक डाउन लागू हो गया तो उसने माल भेजना बंद कर दिया। लॉक डाउन हटने के बाद भी माल नहीं भेजा। बातचीत करने पर पता चला कि लाक डाउन के दौरान उसने माल ज्यादा कीमत पर बेच दिया। शिकायतकर्ता को उसने रकम वापस करने का झांसा देकर चेक दिया मगर उसका भुगतान रुकवा दिया। इस मामले में कोतवाली थाने बस्ती में प्राथमिकी दर्ज करा्ई गई। याची 26 जुलाई 20 से जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


याची का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी का कहना था कि शिकायतकर्ता और याची के बीच रुपयों के लेनदेन का विवाद है जिसका हल आपराधिक मुकदमे में नहीं हो सकता है। याची जमानत पाने का हकदार है। कोर्ट ने दलील मंजूर करते हुए शर्तो के साथ जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed