प्रयागराज : इलाहाबाद विवि परिसर में बीएससी के छात्र को बेल्ट से पीटा, सात के खिलाफ केस दर्ज
अंबेडकरनगर का रहने वाला रिषभ बीएसएसी द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में गया था। वहां प्रोफेसर के कहने पर वह छात्रों को लाइन में खड़े होने को कह रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीएससी के छात्र रिषभ पांडेय को सरेआम बेल्ट और रॉड से पीटा गया। बीचबचाव करने पहुंचे अभिजीत सिंह पर भी रॉड से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। पुलिस सात हमलावरों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
अंबेडकरनगर का रहने वाला रिषभ बीएसएसी द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह विवि में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में गया था। वहां प्रोफेसर के कहने पर वह छात्रों को लाइन में खड़े होने को कह रहा था।
इसी दौरान रोहित यादव ने खुद को सीनियर बताते हुए उसे गालियां देने लगा और वहां से चला गया। अगले दिन विवि जाने पर रोहित ने 15-20 साथियों संग मिलकर उस पर हमला बोल दिया।
उसे सरेआम रॉड और बेल्ट से पीटा। बीचबचाव पर उसके दोस्त पर भी हमला किया। हमलावरों में रोहित के अलावा मिथिलेश, आयुष, ऐरिश, मोहित, राहुल, किश्लय, श्रवण और अन्य शामिल थे। कर्नलगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हनुमान मंदिर में महिला के गले से चेन खींची
बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन को गई विमला देवी (50) के गले से सोने की चेन खींच ली गई। उनके पति राजेश शुक्ला ने बताया कि वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वह पत्नी विमला के साथ दर्शन करने हनुमान मंदिर गए थे।
प्रसाद चढ़ाकर वापस आने पर देखा कि उनकी पत्नी की चेन चोरी हो गई है। मंदिर में मौजूद महिला सिपाहियों को जानकारी देने पर उन्होंने कहा कि पहले एफआईआर दर्ज कराइए। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा चेक होगा। दारागंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
दुकान से 50 हजार नगदी समेत सामान चोरी
सिविल लाइंस में पान मसाला की थोक दुकान से 50 हजार नगद व दो बंडल सिगरेट चोरी कर ली गई। संचालक कूपर रोड निवासी राकेश यादव ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात में केस दर्ज कराया है।