फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Azim went to say goodbye poet Moazzm

अलविदा कह गए अजीम शायर मोअज्जम

Thu, 08 Oct 2015 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Azim went to say goodbye poet Moazzm
इलाहाबाद। अजीम शायर और नामवर उस्ताद मोअज्जम पाशा नहीं रहे। वह 75 वर्ष के थे। उन्हें सांस में तकलीफ की शिकायत पर मंगलवार रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बुधवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे दो बेटे और तीन बेटियां छोड़ गए हैं। उनके इंतकाल की खबर सुनकर अदीबों और उनके चाहनेे वालों का उन्हें आखिरी सलाम कहने केलिए तांता लग गया। बृहस्पतिवार को शाहगंज स्थित आवास से सुबह 11 बजे उनका जनाजा निकलेगा और चकिया स्थित करबला में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन


डॉ.वाहिद हुसैन केबेटे और मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी के परिवार से जुड़े मोअज्जम ने गजल, नज्म, कसीदे सहित हर तरह की शायरी की। ‘या हुसैन अलविदा’ जैसे मशहूर नौहे सहित उन्होंने तकरीबन पांच हजार से अधिक नौहे लिखे जो दुनिया भर में मशहूर हुए। जिंदगी भर अदब की खिदमत में लगे रहे मोअज्जम दूसरों की रचनाओं को दुरुस्त भी करते थे। इसीलिए वह शायरों के उस्ताद भी कहे जाते थे। बावजूद इसके उन्हें प्रचार का कोई शौक नहीं था।
विज्ञापन


उनके चाहने वालों ने ही उनकी तमाम चीजें पत्र-पत्रिकाओं और अन्य जगहों पर प्रकाशित कराईं। निर्माता निर्देशक मुजफ्फर अली उनके मुरीद थे। उन्होंने अपनी फिल्म अंजुमन में उनका प्रसिद्ध नौहा ‘या हुसैन अलविदा’ शामिल किया। यह नौहा बीबीसी की फिल्म में भी सुनने और देखने को मिला। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘जांनिसार’ में भी मुजफ्फर अली ने उनके नौहे का इस्तेमाल किया था। शायर नजीब इलाहाबादी, तौकीर जैदी सहित सैयद अजादार हुसैन, तनवीर जैदी, मेहंदी आब्दी आदि ने उनके इंतकाल को अदब का बड़ा नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed