फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aviation Minister gave the gift of night landing and direct flights to eight cities, schedule released

Prayagraj : उड्डयन मंत्री ने दिया नाइट लैंडिंग और आठ शहरों की सीधी उड़ान का तोहफा, जारी किया गया शेड्यूल

Sat, 07 Dec 2024 07:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Dec 2024 07:19 PM IST
सार

मौजूदा समय प्रयागराज से दिल्ली और भुवनेश्वर की सीधी उड़ान उपलब्ध है, लेकिन चंडीगढ़, कोलकाता, देहरादून, जयपुर, गुवाहाटी और जबलपुर के लिए उड़ान नहीं है। फिलहाल दस जनवरी से इन शहरों के लिए एलाइंस एयर द्वारा सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। बता दें पिछले सप्ताह ही एलाइंस एयर ने इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव नागर विमानन निदेशालय को भेजा था।

विज्ञापन
Aviation Minister gave the gift of night landing and direct flights to eight cities, schedule released
राम मोहन नायडू किंजरापू, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने महाकुंभ को लेकर प्रयागराज वालों को सात शहरों के लिए सीधी उड़ान का तोहफा दिया है। उड्डयन मंत्री के प्रयागराज से दिल्ली पहुंचने के बाद विमानन कंपनी एलाइंस एयर ने प्रयागराज से भुवनेश्वर, गुवाहाटी, जबलपुर, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और देहरादून के लिए चलाई जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया।

विज्ञापन


इन विमानों का संचालन महाकुंभ के दौरान 10 जनवरी 25 से 26 फरवरी तक होगा। बाद में इन विमानों के संचालन की अवधि बढ़ाई जा सकती है।मौजूदा समय प्रयागराज से दिल्ली और भुवनेश्वर की सीधी उड़ान उपलब्ध है, लेकिन चंडीगढ़, कोलकाता, देहरादून, जयपुर, गुवाहाटी और जबलपुर के लिए उड़ान नहीं है। फिलहाल दस जनवरी से इन शहरों के लिए एलाइंस एयर द्वारा सीधी उड़ान शुरू की जा रही है। बता दें पिछले सप्ताह ही एलाइंस एयर ने इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव नागर विमानन निदेशालय को भेजा था।
विज्ञापन









आठ शहरों के लिए सीधी विमान सेवा को हरी झंडी

उड्डयन मंत्री शनिवार को जब प्रयागराज पहुंचे तो समीक्षा बैठक में इन एलाइंस एयर के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। उड्डयन मंत्री के दिल्ली पहुंचने के बाद इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा को हरी झंडी दिखा दी गई। फिलहाल एलाइंस एयर महाकुंभ मेला अवधि में इन शहरों के लिए एटीआर 72 श्रेणी का विमान संचालित करेगा। इसमें कुछ विमान रात के समय यहां उड़ान भरेंगे। शनिवार को जो शेड्यूल जारी हुआ है उसमें प्रयागराज से दिल्ली की एक उड़ान रात 9.50 बजे टेकऑफ करेगी।

इसी तरह जबलपुर-प्रयागराज उड़ान यहां रात 9.25 बजे लैंड करेगी। प्रयागराज से कोलकाता की एक फ्लाइट रात 9.10 बजे यहां से उड़ान भरेगी। गुवाहाटी उड़ान भी रात 9.15 बजे यहां से प्रत्येक रविवार को टेक ऑफ करेगी। प्रयागराज से गुवाहाटी, जयपुर, जबलपुर, देहरादून और भुवनेश्वर के लिए सप्ताह में एक-एक दिन, कोलकाता के लिए पांच दिन विमान संचालित होगी। इसी तरह दिल्ली के लिए भी सप्ताह में छह दिन अतिरिक्त उड़ान संचालित होगी।

विज्ञापन

  1. इन शहरों के लिए प्रयागराज से होगी सीधी उड़ान (दस जनवरी से 26 फरवरी 25 तक ) 
  • दिल्ली-प्रयागराज - शाम 4.40-6.35 बजे - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • प्रयागराज-दिल्ली - शाम 7.00-8.50 बजे - सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
  • दिल्ली-प्रयागराज - शाम 4.40-6.20 बजे - रविवार
  • प्रयागराज-दिल्ली- रात 9.50-11.40 बजे - शनिवार
  • दिल्ली-प्रयागराज - शाम 5.25-7.15 बजे - सोमवार
  • दिल्ली-प्रयागराज - शाम 4.35-6.25 बजे - मंगलवार
  • प्रयागराज-दिल्ली - शाम 6.45-8.35 बजे - रविवार
  • प्रयागराज-दिल्ली- रात 8.20-10.10 बजे - शुक्रवार
  • प्रयागराज-दिल्ली - शाम 7.05-8.10 बजे - सोमवार
  • दिल्ली-प्रयागराज - दोपहर 3.00-4.50 बजे - बुधवार
  • प्रयागराज-जयपुर - शाम 6.45-8.40 बजे - रविवार
  • जयपुर-प्रयागराज - शाम 6.05-7.55 बजे - शुक्रवार
  • जबलपुर-प्रयागराज - रात 8.25-9.25 बजे - शनिवार
  • प्रयागराज-जबलपुर - शाम 7.40-8.40 बजे - सोमवार
  • प्रयागराज-देहरादून - शाम 6.50-8.45 बजे - मंगलवार
  • देहरादून-प्रयागराज - शाम 4.25-6.20 बजे - रविवार
  • चंडीगढ़-प्रयागराज - शाम 4.35-6.40 बजे - सोमवार
  • प्रयागराज-चंडीगढ़ - शाम 5.15-7.25 बजे - बुधवार
  • भुवनेश्वर-प्रयागराज - शाम 6.40-8.45 बजे - बुधवार
  • प्रयागराज-भुवनेश्वर - शाम 7.00-9.10 बजे - शुक्रवार
  • प्रयागराज-गुवाहाटी - रात 9.15-11.55 बजे - रविवार
  • गुवाहाटी-प्रयागराज - शाम 4.30-7.10 बजे- शुक्रवार
  • प्रयागराज-कोलकाता - रात 9.10-11.00 बजे - बुधवार
  • कोलकाता-प्रयागराज- शाम 4.45-6.55 बजे - शुक्रवार
  • कोलकाता-प्रयागराज - शाम 6.45-8.55 बजे - मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार
  • प्रयागराज-कोलकाता - रात 9.20-11.30 बजे - मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार
  • प्रयागराज-कोलकाता - शाम 7.35-9.45 बजे - शुक्रवार
  • कोलकाता-प्रयागराज - शाम 6.40-8.50 बजे - रविवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed