फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU: Related to CPC, process will start soon

इविविः सीपीसी से टेंडर पास, जल्द शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 10:57 PM IST
सार

  • एजेंसी चयन के लिए इविवि की वेबसाइट पर आज जारी किया जा सकता है टेंडर
  •  विधि और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित किया जा रहा ब्रोशर

विज्ञापन
AU: Related to CPC, process will start soon
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। प्रवेश प्रकोष्ठ की कोर कमेटी की बैठक के बाद सेंट्रल परचेज कमेटी (सीपीसी) ने भी एजेंसी चयन के लिए प्रस्तावित टेंडर को पास कर दिया है। अब कुलपति से मंजूरी मिलने का इंतजार है। एजेंसी चयन के लिए बुधवार को इविवि की वेबसाइट पर टेंडर जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन


इस बार केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में संयुक्त रूप से प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। एनटीए ने अब तक न तो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है और न ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू की है। एनटीए के स्तर से हो रही देरी के कारण सत्र तेजी से पिछड़ रहा है। ऐसे में इविवि प्रशासन ने विधि और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में अपने स्तर से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें ाबीएएलएलबी, एलएलबी, बीएड, एमएड, एमपीएड, एमटेक (अर्थ एंड सिस्टम साइंस), एमबीए/एमबीएआरडी, बीएफए, एमएफए, बीपीए, एमपीए और इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) के सभी पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी। एजेंसी चयन के लिए टेंडर निकाला जाना है। प्रवेश प्रकोष्ठ ने टेंडर को जांच के लिए सीपीसी के पास भेजा था। सीपीसी ने टेंडर पास कर दिया है और अब कुलपति से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। इस बीच प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से प्रवेश परीक्षा से संबंधित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। ब्रोशर संशोधन समेत कई कार्य किए जा रहे हैं, ताकि एजेंसी का चयन होते ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी का कहना है कि बुधवार को टेंडर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाने की तैयारी है। 21 दिन बाद एजेंसी का चयन हो जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed