फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   AU, Colleges Student elections to 30

इविवि, कालेजों में अब 30 को छात्रसंघ चुनाव

Wed, 16 Sep 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संघटक कालेजों में अब 30 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होगा। बकरीद के मद्देनजर छात्राें के विरोध के बाद चुनाव की तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी गई। विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरएस पांडेय ने जिला और पुलिस प्रशासन के साथ कई चरणों की वार्ता के बाद मंगलवार को विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के साथ कालेजों में भी 30 सितंबर को चुनाव होगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले 28 सितंबर को चुनाव की घोषणा की थी। उसी के अनुसार कार्यक्रम भी तैयार कर लिया गया था लेकिन छात्रों ने 25 से 27 सितंबर के बीच बकरीद के मद्देनजर व्यस्त रहने की बात कहते हुए चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी। इसके अलावा बुधवार को हुई बैठक में जिला और पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के मद्देनजर 28 सितंबर को चुनाव कराने के पक्ष में नहीं था। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 30 सितंबर को मतदान कराने का निर्णय लिया। विश्वविद्यालय के साथ कालेजों में भी 28 सितंबर को चुनाव की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन


हालांकि कालेजों में चुनाव की तारीख दो दिन आगे बढ़ाकर 30 सितंबर को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। चुनाव अधिकारी प्रोफेसर आरएस पांडेय ने बताया कि चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया छात्रसंघ भवन में पूरी की जाएगी। 19 और 20 नवंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 21 को नामांकन होगा। पूर्व के वर्षों में दावेदारी को लेकर उठे विवादों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने नामांकन पत्रों की जांच के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया। 30 सितंबर को मतदान के बाद मतगणना शुरू कर दी जाएगी। उसी दिन रात में परिणाम आने की उम्मीद है। एक अक्तूबर को विजेताओं को शपथ दिलाई जाएगी। प्रोफेसर आरएस पांडेय ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed