फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Attempt to snatch chain from a woman on a bike

Prayagraj News: बाइक सवार महिला की चेन छीनने की कोशिश

Fri, 03 Jul 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 03 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch chain from a woman on a bike
फोटो नवाबगंज 01 नवाबगंज में चेन स्केचिंग की शिकार घायल किरण गुप्ता
थाना क्षेत्र के बेरांवा निवासी दिव्यांग किरन गुप्ता अपने पुत्र विकास गुप्ता के साथ बाइक पर बैठकर थाना थरवई के हेटापट्टी अपने रिश्तेदार के घर गई थीं। जहां से लाैटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे नवाबगंज नो इंट्री के पास पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर किरन गुप्ता के गले से सोने की चेन खींचने का प्रयास किया। जिससे मोटरसाइकिल चला रहे बेटे का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से जमीन पर गिर पड़ी। सड़क पर गिरने के कारण किरन गुप्ता के सिर और गले में गंभीर चोटें आईं। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक बदमाश आधी चेन लेकर माैके से भाग गए। घटना थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई, जिसकी जानकारी होने पर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे से बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed