फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq-Ashraf murder case: Judicial commission issues notice to 21 policemen, file written statement in 15 days

अतीक-अशरफ हत्याकांड : न्यायिक आयोग ने 21 पुलिसकर्मियों को जारी किया नोटिस, 15 दिन में दर्ज कराएं लिखित बयान

Mon, 15 May 2023 01:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 May 2023 01:01 PM IST
सार

जिन 21 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें धूमनगंज थाने के वह पुलिसकर्मी शामिल हैं जो वारदात के दिन अतीक-अशरफ की सुरक्षा में तैनात थे। इनमें इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक शामिल हैं।

विज्ञापन
Atiq-Ashraf murder case: Judicial commission issues notice to 21 policemen, file written statement in 15 days
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक-अशरफ हत्याकांड की विवेचना में जुटे न्यायिक आयोग ने कार्रवाई तेज कर दी है। आयोग की ओर से 21 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है। इसमें उन्हें अपना बयान लिखित में दर्ज कराने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। आयोग की पांच सदस्यीय टीम जल्द ही एक बार फिर शहर आ सकती है।

विज्ञापन

जिन 21 पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें धूमनगंज थाने के वह पुलिसकर्मी शामिल हैं जो वारदात के दिन अतीक-अशरफ की सुरक्षा में तैनात थे। इनमें इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही तक शामिल हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर बताया गया है कि वह अपना बयान लिखित में आयोग के समक्ष उपलब्ध कराएं। इसके लिए उन्हें 15 दिन का समय दिया जाता है।

विज्ञापन

इसके बाद से संबंधित पुलिसकर्मी शपथपत्र तैयार कराने में जुट गए हैं। उधर आयोग मीडियाकर्मियों को भी बयान के लिए नोटिस जारी कर चुका है। इसके साथ ही जल्द ही कॉल्विन अस्पताल के उन डॉक्टरों को भी नोटिस जारी किया जाएगा, जो घटना के दिन वहां ड्यूटी पर तैनात थे। उधर कार्रवाई में आई तेजी को देखते माना जा रहा है कि आयोग जल्द ही फिर शहर आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीने बीते, अब सिर्फ 30 दिन का वक्त

न्यायिक आयोग को अपनी जांच रिपोर्ट दो महीने में शासन को सौंपनी है। 16 अप्रैल को इसका गठन किया गया था। जिसके बाद एक महीने का वक्त बीत चुका है। अब आयेाग के पास एक महीने का समय और शेष है। गौरतलब है कि आयोग दो बार शहर आ चुका है। पांच सदस्यीय आयोग घटनास्थल के साथ ही धूमनगंज थाने का भी निरीक्षण कर चुका है। साथ ही तमाम आला अफसरों के साथ सर्किट हाउस में बैठक भी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed