{"_id":"5ce300b1bdec22071c2dfea8","slug":"atiq-ahmed-s-men-enter-into-a-woman-s-house-threatening-fir-on-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतीक अहमद के गुर्गों ने महिला के घर में घुसकर दी धमकी, सात पर एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतीक अहमद के गुर्गों ने महिला के घर में घुसकर दी धमकी, सात पर एफआईआर
Tue, 21 May 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
Ateeq Ahmed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करेली में करीब सवा साल पहले हुई रवि पासी की हत्या के आरोपी उसके परिजनों को मुकदमा वापस लेने को धमका रहे हैं। आरोपी कभी घर में घुसकर धमका रहे हैं तो कभी जेल से फोन आ रहा है। रवि की बहन ने इस मामले में अतीक के सात गुर्गों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
करेली में रवि पासी की हत्या 28 दिसंबर 2017 को हुई थी। इस मामले में अतीक के गुर्गे जुल्फिकार अली उर्फ तोता, सलमान और अलताफ तथा उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में विवेचना में मसरूर अहमद, दिलशाद, आफताब, मो. आमिर उर्फ भुट्टो बेली व राशिद का नाम भी प्रकाश में आया था।
सभी को जेल भेजा गया था। रवि की बहन प्रीती ने करेली थाने में तहरीर दी है कि मसरूर, दिलशाद, आफताब, मो. आमिर उर्फ भुट्टो बेली व राशिद जमानत पर छूट गए हैं। बाहर आने के बाद से वे लगातार रवि की पत्नी सीमा को मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं। बीते आठ मई को सीमा के मोबाइल पर जुल्फिकार तोता ने नैनी जेल से फोन कर धमकाया था। उसने कहा था कि जेल में आओ। अतीक अहमद तुम्हें समझाएंगे।
विज्ञापन
अगर नहीं समझ में आया तो फिर दूसरा उपाय किया जाएगा। इससे पहले 13 अप्रैल को भुट्टो बेली, कुराम रसूल, आशिफ दुर्रानी, दिलशाद और आफताब घर पहुंच गए था सीधे कहा था कि अगर मुकदमा वापस न लिया तो पूरे परिवार को मार दिया जाएगा। प्रीती ने तहरीर दी थी कि पुलिस ने अगर एक्शन नहीं लिया तो भाई की हत्या के आरोपी उसे और भाभी सीमा को मार देंगे। एसओ करेली विनोद कुमार ने बताया कि प्रीती की तहरीर पर आमिर भुट्टो, कुराम, आशिफ, दिलशाद, आफताब और जुल्फिकार तोता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।