फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor Recruitment Exam on November 13: Admit cards of hundreds of candidates stranded

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 13 नवंबर को : सैकड़ों अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र फंसे, छात्रों ने डिप्टी सीएम के आवास तक निकाला पैदल मार्च

Fri, 12 Nov 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
Assistant Professor Recruitment Exam on November 13: Admit cards of hundreds of candidates stranded
Prayagraj News : यूपीएचईएससी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए शनिवार को आयोजित होने जा रही लिखित परीक्षा से पूर्व सैकड़ों अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए। प्रवेश पत्र न मिलने की स्थिति में इन अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित होना पड़ेगा। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास तक पैदल मार्च निकाला और ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-50 के तहत 47 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती होनी है। पहले चरण के तहत 16 विषयों की लिखित परीक्षा 30 अक्तूबर को हो चुकी है और दूसरे चरण के तहत 18 विषयों की लिखित परीक्षा 13 नवंबर को होने जा रही है। पहले चरण की परीक्षा में भी सैकड़ों अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी न होने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गए थे। इस बार भी वही स्थिति है और परीक्षा से एक दिन पहले तक सैकड़ों अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी नहीं हुए। आयोग में शिकायत दर्ज कराने पर अभ्यर्थियों को जवाब मिला कि फीस चालान फॉर्म में रजिस्ट्रेशन नंबर भरने में त्रुटि के कारण ऐसा हुआ है।

विज्ञापन

Assistant Professor Recruitment Exam on November 13: Admit cards of hundreds of candidates stranded
Prayagraj News : प्रवेश पत्र न जारी होने से परेशान होकर यूपीएचईएससी कार्यालय पहुंचे दृष्टिहीन अभ्यर्थी। - फोटो : प्रयागराज

अभ्यर्थी आयोग के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और उनका कहना है कि सैकड़ों अभ्यर्थी एक तरह की गलती नहीं कर सकते हैं। परीक्षा कराने वाली एजेंसी के सिस्टम में ही कोई गड़बड़ी है और अपनी गलती छिपाने के लिए अभ्यर्थियों को गलत बताया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को पैदल मार्च निकाला और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

अभ्यर्थियों की मांग है कि उन्हें परीक्षा में शामिल किया जाए या परीक्षा स्थगित की जाए। दूसरी ओर परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाते हुए एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 14वें दिन भी आयोग के सामने धरना-प्रदर्शन जारी रखा। बीच सड़क धरने पर बैठने के कारण कुछ देर तक वहां जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान आयोग का मेन गेट बंद रहा और अंदर मौजूद सचिव एवं स्टाफ के अन्य लोगों की बंधक जैसी स्थिति रही। धरना-प्रदर्शन में नीरज प्रताप सिंह, कार्तिकेय, सत्यम, अभिषेक, प्रवीण, आदित्य सेन आदि शामिल रहे।

दिल्ली से परीक्षा देने पहुंचे दृष्टिहीन अभ्यर्थी
असिस्टेेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को दिल्ली से तीन दृष्टिहीन अभ्यर्थी प्रयागराज पहुंचे। उन्हें परीक्षा के दौरान पेपर हल करने के लिए एक राइटर की जरूरत है, जिसके लिए वे आयोग में जानकारी लेने आए थे। दृष्टिहीन अभ्यर्थी मुकेश ने हिंदी, शिवम ने इतिहास और श्वेता ने समाजशास्त्र विषय में आवेदन किए हैं। आयोग के सचिव कार्यालय से उन्हें बताया गया कि राइटर देने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई, जिसके बाद वे लौट गए।

Assistant Professor Recruitment Exam on November 13: Admit cards of hundreds of candidates stranded
Prayagraj News : यूपीएचईएससी कार्यालय बंद कर धरना देते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज
इन विषयों की होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 11 और अपराह्न दो से चार बजे तक होगी। पहली पाली में हिंदी, संगीत, सितार, भूमि संरक्षण, भूगर्भ विज्ञान, पादप रोग, एशियन कल्चर, अनुवांशिक एवं पादप प्रजनन तथा कीट विज्ञान और दूसरी पाली में मनोविज्ञान, इतिहास, प्राणिविज्ञान, समाजशास्त्र, सांख्यिकी, सैन्य विज्ञान, दर्शनशास्त्र, संगीत गायन, उद्यानिकी एवं कृषि शस्य विज्ञान की परक्षा होगी। पहली परीक्षा की परीक्षा के लिए 15749 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 17131 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनके अलावा तीन अन्य अभ्यर्थियों को कोर्ट के आदेश के अनुपालन में परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई है। पहली पाली की परीक्षा 36 केंद्रों और दूसरी पाली की परीक्षा 38 केंद्रों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed