{"_id":"651c78636010bc70fb0139e6","slug":"as-soon-as-he-was-released-from-jail-the-accused-threatened-the-rape-victim-mother-died-of-shock-meerganj-news-c-4-1-bly1032-260336-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जेल से छूटते ही आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, सदमे से मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जेल से छूटते ही आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता को दी धमकी, सदमे से मां की मौत
Wed, 04 Oct 2023 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 04 Oct 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। जेल से छूटने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर उसे धमकी दी। इस सदमे से पीड़िता की मां की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
कस्बे के एक मोहल्ले की युवती को दूसरे समुदाय का शकील 20 दिन पहले फुसलाकर ले गया था। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने दोनों को राजस्थान से पकड़ा था। पुलिस को दिए बयान में युवती ने दुष्कर्म की बात कही थी। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। कोर्ट में युवती अपने बयान से पलट गई।
इसके बाद आरोपी को रिहा कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि जेल से छूटने के बाद आरोपी सोमवार दोपहर पीड़िता के घर पहुंचा। वहां उसने जमकर हंगामा किया। युवती को उठाकर ले जाने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई। शांतिभंग की आशंका में चालान करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
जमानत पर छूटने के बाद शाम को वह फिर युवती के घर पहुंच गया। हंगामे के बाद युवती की मां की हालत बिगड़ गई। तुरंत ही परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दहशत के चलते हृदयाघात से उनकी मौत हुई है। थाना प्रभारी ललित मोहन ने बताया कि महिला पहले से ही बीमार थी। शिकायत नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।