फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Application date for admission in State University increased

राज्य विवि में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Sun, 25 Jun 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 25 Jun 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
Application date for admission in State University increased
डीयू एडमिशन
राज्य विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करने से जो अभ्यर्थी वंचित रह गए थे, उनके लिए राहत वाली खबर है। विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि और प्रवेश शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। साथ ही तय हुआ है कि विवि की नियमित परीक्षाओं के बाद अलग से पुनर्परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 जून निर्धारित की गई थी, जो बढ़ाकर अब 30 जून कर दी गई है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि दो जुलाई निर्धारित की गई है। ऐसे में एमए हिंदी, अर्थशास्त्र, प्राचीन इतिहास सभ्यता एवं पुरातत्व, राजनीति विज्ञान, एमएसडब्ल्यू एवं एमकॉम और संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों तीन वर्षीय एलएलबी, बीए एलएलबी, बीपीएड, बीबीए, बीसीए, बीएससी-एजी, बीएलआईएससी, एमएलआईएससी, एमएड में प्रवेश के लिए आवेदन करने से जो अभ्यर्थी वंचित रह गए थे, उन्हें आवेदन का एक मौका और मिल गया है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विवि की नियमित परीक्षाएं एक से 11 जुलाई तक कराई जाएंगी। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। हालांकि, इसमें मामूली फेरबदल हो सकता है। इन परीक्षाओं के बाद पूर्व में सामूहिक नकल में निरस्त की गईं परीक्षाएं दोबारा कराई जाएंगी। सामूहिक नकल के आरोप में 26 महाविद्यालयों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। हालांकि, सामूहिक नकल में फंसे महाविद्यालयों के प्रत्यावेदानों पर विचार के लिए एक कमेटी जांच कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट लगभग तैयार है। कोशिश यही है कि नियमित परीक्षाओं के तुरंत बाद पुनर्परीक्षाएं करा दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय की बीएलएड प्रवेश परीक्षा-2017 में सफल अभ्यर्थियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। कुलसचिव डॉ. पीके तिवारी के अनुसार सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सफल अभ्यर्थियों के प्रवेश के लिए काउंसलिंग 27 जून को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक विश्वविद्यालय के हनुमानगंज परिसर में होगी। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं उसकी छायाप्रति और दो फोटोग्राफ एवं शुल्क के साथ उपस्थित होने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed