फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Apna Dal S: Jansandesh Yatra strongly welcomed, leaders call for strengthening the organization

अपना दल एस : जनसंदेश यात्रा का जोरदार स्वागत, नेताओं ने संगठन को मजबूत करने का किया आह्वान

Sun, 28 Jan 2024 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 06:05 PM IST
सार

जनसंदेश यात्रा में प्रमुख रूप से प्रतिभाग कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने चौपाल में कहा कि पार्टी मुखिया अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछड़ों एवं दलितों के हितों में बहुत सारे कार्य किए गए।

विज्ञापन
Apna Dal S: Jansandesh Yatra strongly welcomed, leaders call for strengthening the organization
अपना दल की जनसंदेश यात्रा का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अपना दल (सोनेलाल) की ओर से प्रयागराज गंगापार के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप पटेल के नेतृत्व में चल रही जनसंदेश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। विधानसभा सोरांव में पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया। सोरांव विधानसभा अध्यक्ष  सुशील कुमार पटेल और जोन अध्यक्ष बनवारी लाल पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

विज्ञापन






विज्ञापन



 

 

यात्रा ग्राम सभा सिसवां से शुरू होकर मदारी, सराय बादशाह कुली, छीतेमऊ, होते हुए शाम को झाऊमियां का पूरा गांव में पहुंची। जनसंदेश यात्रा में प्रमुख रूप से प्रतिभाग कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल ने चौपाल में कहा कि पार्टी मुखिया अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में पिछड़ों एवं दलितों के हितों में बहुत सारे कार्य किए गए। पूर्व सांसद ने कहा कि जब उनकी सरकार रहती है तब विपक्ष को पिछड़ों एवं दलितों की याद नहीं आती है। आज विपक्ष को पीडीए की याद आ रही है, जिसे जनता अच्छी तरह समझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राष्ट्रीय महासचिव डॉ जमुना प्रसाद सरोज ने कहा कि आज पूरे देश में सिर्फ अनुप्रिया पटेल ही ऐसी नेता हैं जो हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लगातार लड़ रही हैं। अनुप्रिया ही एक ऐसी नेता जो सरकार में सहयोगी रहते हुए भी हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। यात्रा में श्यामराज पटेल, शिवमूरत पटेल, प्रीतम पटेल, रामशीला पटेल, आदित्य पासी, साकेत सिंह पटेल, बृजेश पटेल, नवीन पटेल, विधानसभा अध्यक्ष अनीश पटेल, राजेश पटेल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शहर पश्चिमी सुरेश सिंह पटेल, कुसुम पटेल, रामफल पटेल, ओमप्रकाश पटेल, अमृतलाल पटेल, महेंद्र पटेल, सहित बहुत सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed