फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita: Children showed creativity in essay competition

अपराजिता: निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता

Tue, 14 Jan 2020 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Children showed creativity in essay competition
अमर उजाला के अभियान अपराजिता के तहत कालाकांकर स्थित जेएमजी पब्लिक स्कूल में आयोजित निबंध प्रतिय - फोटो : PRATAPGARH
अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत सोमवार को कालाकांकर स्थित जेएमजी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बेटियों की सुरक्षा, विकास और समानता का संदेश दिया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मुनीश शर्मा ने निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्राओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा करते हुए बेटियों की सुरक्षा, समानता और विकास करने, स्वच्छता विषय पर उससे होने वाले फायदे और गंदगी के चलते लोगों के जीवन में आने वाली परेशानियों व वर्तमान प्रधानमंत्री के कार्यों का समीक्षात्मक वर्णन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अव्वल रही आकांक्षा मिश्रा, जुबैरिया फरहान अंसारी, लतिका द्विवेदी को पुरस्कृत करते हुए प्रमाणपत्र दिया गया है। प्रबंधक वीएन शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों की सोच विकसित होती है। साथ ही उनमें सही और गलत का निर्णय करने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर अमर उजाला के अभियान की सराहना की। इस मौके पर मोहिनी द्विवेदी, रेखा शर्मा, विनीता पांडेय, पूनम यादव, तरन्नुम बानो, निशा बेगम, रवि द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed