फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aparajita campaign: Smile on the daughters face in kumbh mela

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम: बेटियों के चेहरे पर मुस्कान, कदमों में सारा जहान

Sun, 17 Feb 2019 09:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sun, 17 Feb 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Aparajita campaign: Smile on the daughters face in kumbh mela

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के रूप में दिव्य कुंभ में शनिवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल की मुहिम को धार देने की बड़ी पहल की गई। चरित्रवन बिहार के तपोनिष्ठ संत जीयर स्वामी महाराज ने संगम नोज पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हजारों संतों-भक्तों के बीच इस मुहिम की सफलता के लिए त्रिवेणी की पूजा की। साथ ही अमर उजाला के इस नारी गरिमा के इस साझा संकल्प को विश्व पटल पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने एक साथ 10 हजार से अधिक अनुयायियों को बेटियों-बहनों के लिए समाज में बेहतर वातावरण बनाने और उनके प्रति आदर-सम्मान का भाव पैदा करने की शपथ दिलाई। 

विज्ञापन


एकादशी पर अमृत कुंभ स्नान के तहत जीयर स्वामी की सेक्टर 12 से निकली शोभायात्रा शनिवार को अपराजिता का हिस्सा बन गई। रथों,बग्घियों पर सवार संत और हजारों अनुयायी अपराजिता मुहिम से जुडऩे का संदेश दे रहे थे। लोवर संगम मार्ग से होकर कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा दिन के करीब चार बजे संगम नोज पहुंची। वहां जीयर स्वामी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेटी-बहनों की सुरक्षा,संबल, सम्मान और निर्भरता के लिए त्रिवेणी की पूजा की।
विज्ञापन


यहां जीयर स्वामी ने एसएसबी, सीआरपीएफ और यूपी पुलिस के अफसरों, जवानों के अलावा हजारों अनुयायियों के बीच संगम नोज पर अपराजिता का पोस्टर भी लांच किया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने पहली बार देश में बेटियों में आत्म विश्वास पैदा करने और सुरक्षा और संरक्षण प्रदान करने के लिए देश व्यापी पहल की है।इसका खुले दिल से समर्थन और सहयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां हर घर की मर्यादा और संस्कार का हिस्सा हैं। बेटियां नहीं तो कुछ भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेटियां सुरक्षित होंगी तो घर-परिवार और समाज सुरक्षित और सुखी होगा। जीयर स्वामी ने कहा कि इस अपराजिता मुहिम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने में मदद मिलेगी। इस अभियान को जन-जन से जोड़ा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed